In the horoscope, if you suffer from the eighth house or Ashtamesh, Mars and Rahu, chances of accidents occur.
According to the table, Saturn, Moon and Mars are in the second, fourth and tenth house when they fall from the vehicle and give a bad accident.
In the horoscope, the Sun and Mars are formed in the fourth house by the sight of sinful planets.
When the Sun is in the tenth house and Mars in the fourth house, then there are chances of accident.
If there is a combination of Nirbali Lagnesh and Ashtames in the fourth house, then there is a possibility of accident from the vehicle.
If Lagnesh is weak and with Sastesh, Ashtamesh and Mars, then chances of serious accident are formed.
In the horoscope Lagnesh is weak and is situated with Ashtamesh in the sixth house along with Rahu, Ketu or Saturn, then there are chances of crashing seriously.
In the horoscope, if there is a plan of conjunctive planets in the combination of sinful planets or if you are in the sinful form, then there is a possibility of accident.
When the horoscope of the horoscope is located in Dreskan, the chances of accident are made from the vehicle.
If the Sun and Jupiter are situated in an afflicted state in the horoscope and both of these are related to the owners of the triple house, then there is a possibility of a vehicle accident or air accident.
Due to the fourth house of the horoscope and the tenth house suffering, there is a possibility of a serious accident in the person.
जन्म कुण्डली में आठवाँ भाव अथवा अष्टमेश, मंगल तथा राहु से पीड़ित होने पर दुर्घटना होने के योग बनते हैं ।
सारावली के अनुसार शनि, चंद्रमा और मंगल दूसरे, चतुर्थ व दसवें भाव में होने पर वाहन से गिरने पर बुरी दुर्घटना देते हैं ।
जन्म कुण्डली में सूर्य तथा मंगल चतुर्थ भाव में पापी ग्रहों से दृष्ट होने पर दुर्घटना के योग बनते हैं ।
सूर्य दसवें भाव में और चतुर्थ भाव से मंगल की दृष्टि पड़ रही हो तब दुर्घटना होने के योग बनते हैं ।
निर्बली लग्नेश और अष्टमेश की चतुर्थ भाव में युति हो रही हो तब वाहन से दुर्घटना होने की संभावना बनती है।
लग्नेश कमजोर हो और षष्ठेश, अष्टमेश व मंगल के साथ हो तब गंभीर दुर्घटना के योग बनते हैं ।
जन्म कुण्डली में लग्नेश कमजोर होकर अष्टमेश के साथ छठे भाव में राहु, केतु या शनि के साथ स्थित होता है तब गंभीर रुप से दुर्घटनाग्रस्त होने के योग बनते हैं।
जन्म कुण्डली में आत्मकारक ग्रह पापी ग्रहों की युति में हो या पापकर्तरीयोग में हो तब दुर्घटना होने की संभावना बनती है।
जन्म कुण्डली का अष्टमेश द्रेष्काण में स्थित होने पर वाहन से दुर्घटना के योग बनते हैं।
जन्म कुण्डली में यदि सूर्य तथा बृहस्पति पीड़ित अवस्था में स्थित हों और इन दोनो का ही संबंध त्रिक भाव के स्वामियों से बन रहा हो तब वाहन दुर्घटना अथवा हवाई दुर्घटना होने की संभावना बनती है।
जन्म कुण्डली का चतुर्थ भाव तथा दशम भाव पीड़ित होने से व्यक्ति की गंभीर रुप से दुर्घटना होने की संभावना बनती है।

Sundar jankari
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर लेख है
जवाब देंहटाएं