मेरी ब्लॉग सूची : INDIAN ASTROLOGY

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020

Ayurveda - Navdurga sitting in medicine - आयुर्वेद - औषधियों में विराजमान नवदुर्गा जी

 One view says that the Navadurga mentioned in the Durga Kavach composed by Brahmaji is enshrined in nine special medicines.
First form Shailputri (Harad)
Harda Himavati, a medicine used in many types of diseases, is a form of Goddess Shailputri. It is the primary medicine of Ayurveda. There are seven types of Pathaya, Haritika, Amrita, Hemavati, Kayastha, Chetki and Shreyasi.
Second form Brahmacharini (Brahmi)
Brahmi increases the age and memory, removes blood vessels and makes the voice melodious. Hence it is also called Saraswati.
Third form Chandraghanta (Chandusur)
It is a plant that is similar to coriander. This drug is beneficial in eliminating obesity, so it is also called Charmahanti.
Fourth form Kushmanda (Petha)
Petha sweets are made with this medicine. Therefore this form is called Petha. It is also called kumhada, which helps in clearing the stomach by removing blood disorders. This nectar is similar in mental diseases.
Fifth form Skandmata (flaxseed)
 Skanda Mata ji who is present in linseed as medicine. It is a destroyer of Vata, Pitta and Kapha diseases.
Best form Katyayani (Moiya)
Goddess Katyayani is known by many names in Ayurveda such as Amba, Ambalika and Ambika. Apart from this, they are also called Moia. This drug destroys phlegm, bile and throat diseases.
Seventh form kalratri (nagadaun)
This goddess is known as Nagdaun medicine. It is beneficial in all types of diseases and to cure disorders of mind and brain.
VIII Swaroop Mahagauri (Tulsi)
There are seven types of Tulsi, white basil, black basil, maruta, davana, kudherak, earner and hexagon. It cleanses the blood and destroys heart diseases.
Ninth form Siddhidatri (asparagus)
The ninth form of Durga is Siddhidatri which is called Narayani Shatavari. It is useful for strength, intelligence and discretion.


एक मत यह कहता है कि ब्रह्माजी द्वारा रचित  दुर्गा कवच में वर्णित नवदुर्गा नौ विशिष्ट औषधियों में विराजमान हैं।
प्रथम स्वरूप  शैलपुत्री (हरड़) 
कई प्रकार के रोगों में काम आने वाली औषधि हरड़ हिमावती है जो देवी शैलपुत्री का ही एक रूप है। यह आयुर्वेद की प्रधान औषधि है। यह पथया, हरीतिका, अमृता, हेमवती, कायस्थ, चेतकी और श्रेयसी सात प्रकार की होती है।
द्वितीय स्वरूप  ब्रह्मचारिणी (ब्राह्मी)
ब्राह्मी आयु व याददाश्त बढ़ाकर, रक्तविकारों को दूर कर स्वर को मधुर बनाती है। इसलिए इसे सरस्वती भी कहा जाता है।
तृतीय स्वरूप  चंद्रघंटा (चंदुसूर)
यह एक ऐसा  पौधा है जो धनिए के समान है। यह औषधि मोटापा दूर करने में लाभप्रद है इसलिए इसे चर्महंती भी कहते हैं।
चतुर्थ स्वरूप कूष्मांडा (पेठा)
इस औषधि से पेठा मिठाई बनती है। इसलिए इस रूप को पेठा कहते हैं। इसे कुम्हड़ा भी कहते हैं जो रक्त विकार दूर कर पेट को साफ करने में सहायक है। मानसिक रोगों में यह अमृत समान है।
पंचम स्वरूप  स्कंदमाता (अलसी) 
 स्कन्द माता जी जो औषधि के रूप में अलसी में विद्यमान हैं। यह वात, पित्त व कफ रोगों की नाशक औषधि है।
षष्ठ स्वरूप कात्यायनी (मोइया)
देवी कात्यायनी को आयुर्वेद में कई नामों से जाना जाता है जैसे अम्बा, अम्बालिका व अम्बिका। इसके अलावा इन्हें मोइया भी कहते हैं। यह औषधि कफ, पित्त व गले के रोगों का नाश करती है।
सप्तम स्वरूप  कालरात्रि (नागदौन)
यह देवी नागदौन औषधि के रूप में जानी जाती हैं। यह सभी प्रकार के रोगों में लाभकारी और मन एवं मस्तिष्क के विकारों को दूर करने वाली औषधि है।
अष्टम स्वरूप  महागौरी (तुलसी)
तुलसी सात प्रकार की होती है सफेद तुलसी, काली तुलसी, मरूता, दवना, कुढेरक, अर्जक और षटपत्र। ये रक्त को साफ कर हृदय  रोगों का नाश करती है।
नवां स्वरूप  सिद्धिदात्री (शतावरी) 
दुर्गा का नौवां रूप सिद्धिदात्री है जिसे नारायणी  शतावरी कहते हैं। यह बल, बुद्धि एवं विवेक के लिए उपयोगी है।

Navagraha Stotra - नवग्रह स्तोत्र

 Japakusum Sankasham Kashyapayam Mahadutyam |
Tamorin Sarvapapaghnam Pranato S Smi Divakaram || 1 ||
  Like the flower of Japa, who has the ear, who is born of the sage Kashyapa, who is the enemy of darkness, that is, they are going to defeat the darkness, who destroy all sins, I salute the Sun God!
Dadhishankhatusarabhan Kshirodarnava Sambhavam |
Namami Shashinam Soman Shambhormukut Bhushanam || 2 ||
 I salute those Goddesses, who have the light of yogurt, conch and snow, which originate from the Ksheer Samudra, which sits like an ornament on the crown of Shiva!
Dharanigarbha Sambandham Electrkanti Samprabham |
Kumaram Shaktihastam Tv Mangalam Pranmayamam || 3 ||
  Those who have originated from the abdomen of the earth, like the electric wind, whose glory is there, who holds power in their hands, I bow to Mangaldev!
Priyangukalikashyam Rupenapratimam Budham |
Saumyam Saumyagunopetam Tantra Budham Pranamamayam || ४ ||
 I salute the God of Mercury, who has no resemblance to the form of the black color of Priyangu, who has no resemblance to his form!
Devanancha Rishinaanch Guru Kanchan Sannibham |
Budhibhutam Trilokesham Tant Namami Brihaspatiam || 5 !!
  I salute Jupiter Deva, who is the master of gods and sages, who has the same glory as Kanchan, who is the unbroken repository of wisdom and the lord of all three locos
Himkund Mrinalabham Daityyanam Paraman Gurum |
Sarvāstra Shastra Prakātārān Bhargavan Pranāmāyamam || ६ !!
 Those who have aura like Tusar, Kund or Mrinal, who is the supreme master of the demons! I salute Shri Acharya Shree Dev Ji, who is the knowledgeer and spokesperson of all the scriptures!
Nilanjan Samabhas Raviputram Yamagrajam |
Chhayamartand Sambandham Tant Namami Shanaishcharam || ७ !!
 I salute the Shanaishthara Deva, who is born as Neel Anjan, who is the son of Suryadev, and the elder brother of Yamaraja, who is born from Chhaya, the wife of Surya Dev!
Ardhkaayam Mahavirayam Chandraditya Vimardanam |
Sinhaikargabhasambhuntam rahu pranamamayam || ८ ||
  Half of which is the body (body), which is Mahavira (the mighty one), from whom lunar and sun god also eat fear, which originated from the womb of Sinhaka (i.e. violence)! I salute those Rahu gods!
Palashpushpakasham Tarkaragraha Mastakam |
Raudranaraudravikam Ghoram Tant Ketu Pranamamayam || ९ ||
  Those who have the (red) lamp like the flowers of Palash, who are the best among all the Tarakas, who are themselves raudra (form), I bow down to Ketu Dev with such a fierce form!
Iti Srivayasamukhogittin: Pathet is well-versed:
Diva wa if wa ratrau vighn shantarbhishyyati || 10 ||
  Rishi Vyas ji, who recites the rule of this source (which is understood) in the day or at night, all the obstacles of his obstacle are relaxed!
Narnari Nripanancha Bhave Nightmare
Aishwaryamatulam Teshaan Arogyam Vindhyavardhanam || 11 ||
 It is the source of all the men and women and kings of the world who also destroy the evil faults and (mangalkari), the perpetrator of this world gets the blessings and health!
Grahanakshatraja: pidastaskaragnisamubhadva: |
Ta Sarva: Prasham Yanti Vyasobruta na Sambhaya: || 12 ||
 The pain of all the planets and constellations and the fear of thieves and fire is calmed! The sage Vyas ji says that there is no doubt or should not be skeptical!
It is very beneficial to recite this source to pacify the pain caused by special planets and constellations.


जपाकुसुम संकाशं काश्यपेयं महाद्युतिम् |
तमोरिं सर्वपापघ्नं प्रणतोSस्मि दिवाकरम् || १ ||
  जपा के पुष्प की तरह जिनकी कान्ति है , कश्यप ऋषि से जो उत्पन्न है , अन्धकार जिनका शत्रु है ,यानि   वे अन्धकार को हरने वाले हैं  , जो समस्त पापों को नष्ट कर देतेहैं  उन सूर्य भगवान् को मैं  प्रणाम करता हूँ !
दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णव संभवम् |
नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुट भूषणम् || २ ||
 दही , शंख एवं हिम के सामान जिनकी दीप्ती है , जिनकी उत्पत्ति क्षीर समुद्र से है , जो शिवजी के मुकुट पर अलंकार की तरह विराजमान हैं  , मैं  उन चंद्रदेव को प्रणाम करता हूँ !
धरणीगर्भ संभूतं विद्युत्कांति समप्रभम् |
कुमारं शक्तिहस्तं तं मंगलं प्रणाम्यहम् || ३ ||
  पृथ्वी के उदर से जिनकी उत्पत्ति हुई है , विद्युतपुंज के समान जिनकी प्रभा है , जिन्होंने हाथों में शक्ति धारण  कर रखी  है , उन मंगलदेव को मैं  प्रणाम करता हूँ !
प्रियंगुकलिकाश्यामं रुपेणाप्रतिमं बुधम् |
सौम्यं सौम्यगुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम् || ४ ||
 प्रियंगु की  कलि के  सामान  जिनका श्याम वर्ण  है , जिनके रूप की कोई उपमा ही नहीं है ,  उन सौम्यादि गुणों से युक्त बुध देव को मैं  प्रणाम करता हूँ !
देवानां च ऋषीनां च गुरुं कांचन सन्निभम् |
बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम् || ५ !! 
  जो देवताओं एवं ऋषियों  के गुरु है , कंचन के समान  जिनकी प्रभा है , जो बुद्धि के अखंड भंडार एवं  देने वाले है तथा तीनो लोको के स्वामी  है , उन बृहस्पति देव को मैं  प्रणाम करता हूँ !
हिमकुंद मृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् |
सर्वशास्त्र प्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम् || ६  !! 
 तुसार , कुंड अथवा मृणाल के सामान जिनकी  आभा  है , जो दैत्यों के परम गुरु  है ! समस्त शास्त्रों के  ज्ञाता एवं प्रवक्ता है ,  ऐसे आचार्य शुक्र देव जी को मैं  प्रणाम करता हूँ !
नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम् |
छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम् || ७   !!  
 नील  अंजन के सामान जिनकी दीप्ति है , जो सूर्यदेव के पुत्र है तथा यमराज के बड़े भाई है , सूर्य देव की पत्नी छाया से जो उत्पन्न है उन शनैश्चर देव को मैं  प्रणाम करता हूँ !
अर्धकायं महावीर्यं चंद्रादित्य विमर्दनम् |
सिंहिकागर्भसंभूतं तं राहुं प्रणमाम्यहम् || ८ || 
  जिनकी आधी काया (शरीर ) है , जो महावीर ( महा पराक्रमी ) है जिनसे चंद्र एवं सूर्य देव भी  भय खाते  है  , जिनकी उत्पत्ति सिंहिका ( यानि हिंसा ) के गर्भ से हुई है ! उन राहु  देवता को मैं  प्रणाम करता हूँ !
पलाशपुष्पसंकाशं तारकाग्रह मस्तकम् |
रौद्रंरौद्रात्मकं घोरं तं केतुं प्रणमाम्यहम् || ९ || 
  पलाश के पुष्प के सामान जिनकी ( लाल )  दीप्ती है , जो समस्त तारकाओं में श्रेष्ठ हैं  , जो स्वयं रौद्र रूप ( रौद्रात्मक )  है , ऐसे घोर रूप वाले केतु देव को  मैं  प्रणाम करता हूँ !
इति श्रीव्यासमुखोग्दीतं  यः पठेत् सुसमाहितः | 
दिवा वा यदि वा रात्रौ विघ्न शांतिर्भविष्यति || १० || 
  ऋषि व्यास जी के मुख से निकले हुए इस स्त्रोत का जो नियम पूर्वक  ( समझ कर )  दिन अथवा रात्रि में जो पाठ करता है , उसकी सारी विघ्न बाधाएं शांत हो जाती है !
नरनारी नृपाणांच भवेत् दुःस्वप्ननाशनम् |
ऐश्वर्यमतुलं तेषां आरोग्यं पुष्टिवर्धनम् || ११ || 
 संसार के समस्त नारी एवं पुरुष तथा राजाओं के भी दुस्वप्र जन्य दोषों  का नाश करने वाला एवं  ( मंगलकारी ) यह स्त्रोत है , इसके नित्य पाठ  करने वाले को ऐश्वर्य  एवं आरोग्य की प्राप्ति होती है !
ग्रहनक्षत्रजाः पीडास्तस्कराग्नि :समुद्भवा : |
ता सर्वाःप्रशमं यान्ति व्यासोब्रुते न संशयः || १२ || 
 समस्त ग्रह  एवं नक्षत्रों  की पीड़ा तथा चोर एवं  अग्नि से भय शांत हो जाते हैं  !  ऋषि व्यास जी कहते है इसमें कोई संशय  नहीं है अथवा संशय नहीं करना चाहिए !
विशेष _ ग्रह  एवं नक्षत्रों से होने वाली पीड़ा को शांत करने हेतु इस स्त्रोत का पाठ करना बहुत लाभकारी है !