मेरी ब्लॉग सूची : INDIAN ASTROLOGY

शनिवार, 25 जुलाई 2020

The sky is eternal

On the surface of this world, we consider ourselves to be the best, but if we use even a little thought power, then we will know that we are negligible in this universe.
How many Sun, planets, constellations, stars, etc. are located in this eternal sky circle, and how far they are from each other, no one can tell it properly, we can guess the distance between them in the sky The largest matter located in the Sun is just a point of view to us, but it takes about 8 minutes for light to come on this Earth.
In front of the infinite, man is a very insignificant creature, and in eternal space, his earth has exactly the same place and importance, which one point of ink can find in the map of the world hanging on the wall.
When we are trying to find the location and importance of an object located in the universe, then we have to bow our heads in front of this infinity.
All things are ingrained in infinity, the same object, substance or Brahman is being expressed in many forms.

Jyotishachary Pt. Rajeev Pathak
rajjaiambe15877@gmail.com
+919903891159
इस सृष्टि के धरातल पर हम लोग अपने को ही सर्व श्रेष्ठ समझते हैं,किन्तु हम यदि थोड़ी सी भी विचार शक्ति का उपयोग करें तो हमें ज्ञात होगा कि इस विश्व ब्रह्माण्ड में हम नगण्य हैं । 
इस अनन्त आकाश मण्डल में कितने सूर्य आदि ग्रह,नक्षत्र,तारे आदि स्थित हैं और ये एक दूसरे से कितने दूरी पर हैं,यह कोई भी ठीक से नहीं बता सकता है,उनके मध्य के फासले का अनुमान हम लगा सकते हैं कि आकाश मण्डल में स्थित सबसे बड़ा पदार्थ सूर्य हमें सिर्फ एक बिन्दु मात्र दृश्य होता है ,पर उससे इस पृथ्वी पर प्रकाश आने में लगभग 8 मिनट लग जाते हैं । 
अनन्त के सामने मानव एक अत्यन्त तुच्छ जीव है और अनन्त अन्तरिक्ष में उसकी पृथ्वी का ठीक ऐसा ही स्थान और महत्व है,जो दीवार पर लटकाए जाने वाले संसार के मानचित्र में स्याही के एक बिन्दु को प्राप्त हो सकता है। 
जब हम ब्रह्माण्ड में स्थित किसी वस्तु के स्थान और महत्व का पता लगाने को उद्यत होते हैं तो इस अनंतता के सामने सिर झुकाकर आवाक होना पड़ता है । 
सभी वस्तुएं अनन्त में लीन हैं,एक ही वस्तु,पदार्थ या ब्रह्म अनेक रूपों में व्यक्त हो रहा है । 
ज्योतिषाचार्य पं.राजीव पाठक 
rajjaiambe15877@gmail.com
+919903891159