मेरी ब्लॉग सूची : INDIAN ASTROLOGY

बुधवार, 12 अगस्त 2020

Shakta yoga in Indian astrology - भारतीय ज्योतिष में शकट योग

 Shakat means cycle! Just as the wheel or wheel moves up and down while moving, similarly, there is a lot of ups and downs in life when a shakti yoga is formed in the horoscope. Thus, it is a fluctuating sum.
When a guru is present in the horoscope of the moon in the horoscope, eighth and twelfth house, then shakta yoga is formed.
When Shakta Yoga is neutralized -
If there is a shakta yoga in the horoscope, but Jupiter is in auspicious place with the ascendant and is having a vision relationship, then the shakta yoga cannot give bad results.
But if you are making shakat yoga by being situated in the moon center and not having a visual relationship with the guru lagna in auspicious gestures, then shakat yoga is very painful and it goes through big ups and downs in life, during this time, poverty, sickness , Accident, bitterness and loss of money in relationships.

शकट का अर्थ होता है चक्र ! जैसे चक्र या पहिया चलते समय ऊपर नीचे आता जाता है, उसी प्रकार कुण्डली में शकट योग बनने पर जीवन में बड़े उतार चढ़ाव झेलने पड़ते हैं ।  इस प्रकार यह एक उतार चढ़ाव वाला योग है । 
किसी जातक की कुण्डली में जब चन्द्रमा से गुरू षष्ठ,अष्टम एवं द्वादश  भाव में उपस्थित हो जाँय तब शकट योग बनता है । 
शकट योग कब निष्प्रभावी होता है - 
यदि कुण्डली में शकट योग बन रहा हो परन्तु बृहस्पति लग्न से शुभ स्थान पर रहकर दृष्टि सम्बन्ध बना रहा हो तब शकट योग बुरा फल नहीं दे सकता है । 
परन्तु यदि चन्द्रमा केन्द्र में स्थित होकर शकट योग बना रहा हो और गुरु लग्न से शुभ भाव में रहकर दृष्टि सम्बन्ध न बना रहा हो तब शकट योग बहुत ही कष्टदायक  होता है और यह जीवन में बड़े उतार चढ़ाव से गुजारता है इस दौरान निर्धनता, रोग ग्रस्तता, दुर्घटना, सम्बन्धो में कटुता एवं धनहानि की स्थिति देखने को मिलती है ।