We calculate time in two ways!
First - from the month of formation according to the arts of the moon, and the solstice of the sun! Both these methods have a duration of 12 months. In this way, the lunar year lags behind the period of the sun year! Therefore, in order to reconcile the solar year and the lunar year, one has to increase the lunar calendar every third year! This increased month is called Adhik Maas, Purushottam month, Adhimas or Malamas!
The value of the solar-year is 365 days, 15 clock, 22 moments and 57 vipal!
While the value of lunar year is 354 days, 22 clock, 1 moment and 23 vipal!
In this way, there is a difference of 10 days, 53 days, 21 moments (that is, about 11 days) every year in both the years. In order to bring uniformity in this space, the lunar year has to be done for 13 months every third year instead of 12 months!
In fact, this situation arises on its own, because the lunar month in which no sun-solstice falls, the same month is called "more mass", and the lunar month in which the two solar solstices are included, He is called "Kshyamas"! Kshyamas occur only in the months of Kartik, Margashirsha and Pausha! The year in which the decay-month falls, the same year also falls in the month, but this situation comes after 19 years or 141 years! For example, in the Vikram Samvat 2020, 2039 and 2058, Ksheyamas came and in future, Vikram Samvat 2077 means that in the year 2020, there will be a decay month and Ashwin month and Adhikamas coincide!
समय की गणना हम दो प्रकार से करते हैं !
पहला - चन्द्रमा के कलाओं के अनुसार बनने वाले मास से, और सूर्य की संक्रान्ति से ! इन दोनो विधियों में वर्ष 12 मास की अवधि का होता है ! इस प्रकार गणना करने पर चन्द्र वर्ष सूर्य वर्ष की अवधि से पिछड़ जाता है ! अतः सौर वर्ष और चन्द्र वर्ष में सामंजस्य स्थापित करने के लिए हर तीसरे वर्ष पंचांगों में एक चन्द्रमास की वृद्धि करनी पड़ती है ! इसी बढ़ोत्तरी किये गये मास को अधिक मास, पुरुषोत्तम मास, अधिमास या मलमास कहा जाता है !
सौर-वर्ष का मान 365 दिन, 15 घड़ी, 22 पल और 57 विपल होता है !
जबकि चन्द्रवर्ष का मान 354 दिन, 22 घड़ी, 1 पल और 23 विपल होता है !
इस प्रकार दोनों वर्षमानों में प्रतिवर्ष 10 दिन, 53 घटी, 21 पल ( अर्थात लगभग 11 दिन ) का अन्तर पड़ जाता है ! इसी अन्तर में एकरूपता लाने के लिए चन्द्रवर्ष को 12 मास के स्थान पर हर तीसरे वर्ष 13 मास का करना पड़ता है !
वास्तव में यह स्थिति स्वयं ही उत्त्पन्न हो जाती है, क्योंकि जिस चंद्रमास में कोई भी सूर्य-संक्रांति नहीं पड़ती, उसी मास को "अधिक मास" की संज्ञा दे दी जाती है, तथा जिस चंद्रमास में दो सूर्य संक्रांति का समावेश हो जाता है, वह "क्षयमास" कहलाता है ! क्षयमास केवल कार्तिक, मार्गशीर्ष व पौष मासों में ही होता है ! जिस वर्ष क्षय-मास पड़ता है, उसी वर्ष अधि-मास भी अवश्य पड़ता है परन्तु यह स्थिति 19 वर्षों या 141 वर्षों के पश्चात् आती है ! जैसे विक्रमी संवत 2020, 2039 एवं 2058 में क्षयमासों का आगमन हुआ था तथा भविष्य में फिर विक्रम संवत 2077 यानी सन 2020 में क्षय मास पड़ेगा और आश्विन मास व अधिकमास का संयोग होगा !
