मेरी ब्लॉग सूची : INDIAN ASTROLOGY

मंगलवार, 15 सितंबर 2020

he astounding predictions of astrology - ज्योतिष की अकाट्य भविष्यवाणियाँ

 Although astrology is such a complicated science, in which it is very difficult to attain perfection, it also has some macro and common aspects. Whose truth can be tested by any ordinary person. Today I present to you the same incomparable coincidences of astrology.
1. In any horoscope, if the Moon is situated in any house in the 10th digit, that is Capricorn, then that person must face failure once in a lifetime, he will also hesitate to show his face in society.
2. If there are evil planets like Saturn, Rahu or Mars in the same house with the moon, then that person will be so mentally disturbed that he is insane.
3. The Moon is in any house with any two of the four evil planets Saturn, Rahu, Mars, Ketu or if the two evil planets see the moon, the effect is similar to the above. . Even if the two evil planets are not with Moon, but in the next previous house, the person experiences mental torture and trouble.
4. If Mars and Venus are in the same house in one's horoscope, then the person will have relations elsewhere even after marriage. However, he should be very restrained and virtuous.
4. If there is 10 number in the horoscope ie Mars of Capricorn, then there will be two consequences, if the horoscope is of a woman, then her father's nature will have to be lewd to talk and if the man is, then his uncle will use similar vulgar language. . Also, that person will also be a best-class student.
5. If Saturn is in the 7th sign of Libra, then it will be a scholar and best student.
6. If Guru is high in 4 marks ie Cancer, then that person will be gentle, generous heart, character and truthful.
7. If there is Mars in the lagna and it is not dead then the person will be angry.
8. If the lagna is Aries then the person will be patient.
9. If the Guru and the Moon are situated in Cancer ascendant or in the ninth house or house of the house, then that person should be a great leader, fearless truthful and famous.
10. If Ketu is alone in Capricorn ascendant, that person has a shabby body, does not have flesh in his body, has yellow body and is suffering from TB disease.
11. Mars in the third house makes a person courageous.
12. In any sense, a person with four planets in Capricorn is prone to stigma, shame or defeat and feel ashamed to appear before the higher people of the society.
13. In any house, Moon and Rahu are with the person who is suffering from imprisonment, charges, lawsuits, sudden grief etc.
14. In any sense, if Guru and Chandra or Venus and Chandra are together, that person will be very beautiful and if this cooperation is in the fourth house then the personality of the mother is very attractive. If this cooperation is in the seventh house, that is, the wife will be breathtaking. And if it is the tenth house, then the father will be beautiful.
15. If Chandra and Shani are in the fourth house together, childhood and youth are spent in severe disasters.

यद्यपि ज्योतिष ऐसा उलझा विज्ञान है , जिसमें पूर्ण निपुणता प्राप्त करना बहुत कठिन है किंतु इसके कुछ स्थूल और सर्वमान्य पक्ष भी हैं । जिनकी सत्यता की परख कोई साधारण व्यक्ति भी कर सकता है । ज्योतिष के ऐसे ही अकाट्य संयोगों को आज आपके समक्ष प्रस्तुत करता हूँ ।
1 .  किसी भी जन्म कुंडली मे चन्द्रमा 10 वें अंक अर्थात मकर राशि मे किसी भी घर में स्थित हो तो उस व्यक्ति को जीवन में एक बार तो अवश्य ही भयँकर विफलता झेलनी ही होगी , समाज में अपना मुख दिखाने में भी संकोच करेगा ।
2. चन्द्रमा के साथ एक ही घर में शनि , राहु अथवा मंगल जैसे दुष्ट ग्रह हो तो वह व्यक्ति मानसिक रूप से इतना परेशान होगा कि लगे पागल है ।
3. चन्द्रमा चार दुष्ट ग्रहों शनि , राहु , मंगल , केतु में से किसी दो के साथ किसी भी घर मे हो अथवा दो दुष्ट ग्रह चन्द्रमा को देखते हैं तब भी उपरोक्त से मिलता जुलता प्रभाव ही पड़ता है। । यदि दो दुष्ट ग्रह चंद्र के साथ न हों किन्तु उससे अगले पिछले घर में हों तो भी मानसिक यातना और परेशानी का अनुभव उस व्यक्ति को होता ही है ।
4. यदि किसी की कुंडली मे मंगल और शुक्र एक ही भाव मे साथ हों तो उस व्यक्ति के विवाह पश्चात भी अन्यत्र सम्बन्ध होते ही हैं ।चाहे वो कितना ही संयमी और सदाचारी हो ।
4. यदि कुंडली मे 10 नम्बर अर्थात मकर राशि का मंगल हो तो दो परिणाम होंगे , यदि कुंडली महिला की है तो उसके पिता का स्वभाव बात बात में भद्दी गालियां देना होगा और यदि पुरुष की है तो ऐसी ही अभद्र भाषा का प्रयोग उसके चाचा करेंगे । साथ ही वह व्यक्ति उत्तम श्रेणी का विद्यार्थी भी होगा ।
5. शनि यदि तुला राशि  7 अंक में होगा तब वह विद्वान और श्रेष्ठ विद्यार्थी होगा ।
6. यदि गुरु 4 अंक में अर्थात कर्क राशि मे उच्च होगा तो वो व्यक्ति सज्जन , उदार ह्रदय , चरित्रवान और सत्यवादी होगा ।
7. यदि लग्न में मंगल हो और अस्त न हो तो व्यक्ति क्रोधी होगा ही ।
8. यदि लग्न मेष है तो व्यक्ति धैर्यहीन होगा ।
9. कर्क लग्न में या नौवें घर अथवा भाव कहें में गुरु और चन्द्र स्थित हों तो वह व्यक्ति महान नेता , निडर सत्यवादी और ख्याति प्राप्त हो ।
10. यदि मकर लग्न में अकेला केतु हो वो व्यक्ति जर्जर शरीर , जिसके देह में माँस न दिखता हो पीत शरीर वाला होता है और क्षय रोग tb से पीड़ित हो ।
11. तीसरे भाव का मंगल व्यक्ति को साहसी बनाता है ।
12. किसी भी भाव में मकर राशि मे चार ग्रह वाला व्यक्ति कलंक , लज्जा या पराजय की भावना से ग्रस्त होता है और समाज के उच्च लोगो के सामने प्रकट होने में लज्जा महसूस करे ।
13 . किसी भी घर मे चन्द्र और राहु साथ हों वो व्यक्ति कारावास , आरोप ,  मुक़्क़दमें , अकस्मात दुःख आदि से ग्रस्त हो ।
14 . किसी भी भाव में गुरु और चन्द्र अथवा शुक्र और चन्द्र साथ हों , वो व्यक्ति बहुत सुंदर आकर्षक  होगा और यदि यही सहयोग चौथे भाव में हों तो माता का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है । यदि यही सहयोग सप्तम भाव अर्थात पत्नी के भाव मे हो तो पत्नी लुभावन होगी ।और यदि दशम भाव हो तो पिता सुंदर होंगें ।
15 . चन्द्र , शनि एक साथ चौथे घर हों तो बचपन और जवानी घोर आपदाओं में व्यतीत होता है ।