मेरी ब्लॉग सूची : INDIAN ASTROLOGY

रविवार, 20 सितंबर 2020

Imprisonment Yoga in Indian Astrology - भारतीय ज्योतिष में कारावास योग

 Saturn, Mars and the one who play the main role in creating the total of imprisonment. Apart from these, Dwadesh, Shashtesh and Ashtamesh of all the Ascendant also play their role in making such yoga. In addition, if Mahadasha, inner state are also inauspicious planets, then imprisonment becomes a suitable condition for yoga to happen and thus Sometimes, in such a situation, even the innocent person has to go to jail. Sometimes such horoscopes are made in the horoscope itself, sometimes due to the transitional state of the planets and due to the state of the condition, such yogas are made for a short time. Let's go.
There are two types of laws, one is the law of nature which nature makes her own. The second human law that humans make to protect and protect themselves. The law of nature is paramount. The punishment that nature has to give or defend makes its own decision.
 According to the law also, three types of decorations are given to the organism. The first punishment is mental. A person who keeps thinking inside himself and he keeps ruining his body, mind and daily life.
The second punishment is physical, which is obtained by making mistakes according to nature and crippling in lieu of that mistake, going mad and abandoning all your personal factors.
 There is a third punishment which is not available to everyone. That is to be physically, mentally and physically put in bondage, it is also called jail in today's language. One more thing is said for Bandhan Yoga, that if a person packs himself in a place or some social family reason is revealed, he can make his own path to protect himself from the eyes of dignity or dignity. I choose
Saturn Mars and Rahu indicate the evil Yoga and sight imprisonment of these planets.
In the 6th eighth and twelfth house in the Ascendant Horoscope, they are responsible for the imprisonment of their lord planet. If the presence or sight of any auspicious planets is in the tenth house and Saturn Mars Rahu Saturn Rahu is in the tenth position of the person, crime and And indulges in social work, the person is jailed for having a relationship with the lord of the sixth and eighth position in the horoscope or question chart and the lord of Rahu with the twelfth position or the lord of the 12th position.
In the horoscope, if the Sunrise planets are situated in equal number of Ascendant and Dwadash, third and eleventh, fourth tenth, best and eighth house then it creates bondage yoga, if this position is being formed due to the transit of planets in the horoscope at that time. Also, bonding totals may occur for a short period.
In the horoscope, if Saturn is placed in the 2nd house and Mars is placed in the 2nd house, then this yoga will be created, but if there is any sin or auspicious planet with Saturn in the 2nd and Mars in the tenth, then this yoga is dissolved. No matter how a person is as a result of this, he has to face this in life. If there are auspicious planets in this yoga, you get very small amount of fruits, and more trouble in jail journey. It does not happen. But if the sin planets that make up this yoga are in sight of other sin planets or homeland, then the jail visit can be painful and long.
 If Mars and Rahu are sitting together in a house in a horoscope of a person or if there is a visual connection between Mars and Rahu, then in such a horoscope, an Angarka Yoga is created. When a person's horoscope creates an "emblematic defect", the person becomes a violent animal. People with emetic deficiencies establish bitter relationships with their captives, friends and relatives.
A person with emetic defect becomes guilty on the condition of sublime and he has to remain in jail for a long time due to his antisocial actions. There are many ups and downs in the lives of such individuals. Troubles related to property and money-related problems remain. Mother's happiness decreases. There are problems in getting children.
In the horoscope, sin planets like Sun, Saturn, Mars and Rahu-Ketu tell whether there is a possibility of going to jail in your horoscope.
If there are sin planets in the sixth, eighth or twelfth house of someone's horoscope, then such people have to travel to jail once in a lifetime. Sixth eighth and twelfth house of the horoscope make the chances of going to jail.
If Mars and Saturn are looking at each other in a horoscope, then a person can travel to jail due to a fight.
 In the horoscope, if Saturn is placed in the 2nd house and Mars is placed in the 2nd house, then Jail Yoga can be formed.
 No matter how a person is as a result of jail yoga, he has to face this in life. Thus, if there is a sight of auspicious planets in prison yoga, the results of auspicious planets on the planets will result in very small amounts and more trouble in the jail journey. It also does not happen. But if there are sight of other sin planets or Dwadesh on the sin planets making Jail Yoga, then the Jail Yatra can be painful and long.
 If the horoscope of planets is being made in the horoscope, then at that time also Bandhan Yoga can happen for a short time. In Bandhan Yoga, there are sin planets on both sides of the lagna instead of auspicious planets, then this situation becomes more dangerous.

कारावास के योग को निर्मित करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले शनि , मंगल और हैं । इनके अतिरिक्त सभी लग्नों के द्वादेश , षष्ठेश एवं   अष्टमेश भी इस तरह के योग बनाने में अपनी भूमिका निभाते है I इसके साथ साथ यदि महादशा , अंतर्दशा भी अशुभ ग्रहों की हो तो भी कारावास योग घटित होने के लिए उपयुक्त स्थिति बन जाती है और इस प्रकार की घटना हो सकती है, कई बार तो ऐसी स्थिति में निरपराध व्यक्ति को भी जेल जाना पड़ता हैI कई बार जन्मकुंडली में ही ऐसे योग बनते है तो कई बार ग्रहों की गोचरीय स्थिति के कारण एवं दशा अंतर्दशा के कारण अल्प समय के लिए ऐसे योग बन जाते है I 
कानून दो प्रकार के होते है एक तो प्रकृति का कानून जिसे प्रकृति खुद बनाती बिगाडती है | दूसरा इंसानी कानून जो इंसान खुद के बचाव और रक्षा के लिये बनाता है। प्रकृति का कानून सर्वोपरि है। प्रकृति को जो दंड देना है या बचाव करना वह स्वयं अपना निर्णय लेती है।
 कानून के अनुसार भी जीव को तीन तरह की सजाये दी जाती है पहली सजा मानसिक होती है| जो व्यक्ति खुद के अन्दर ही अन्दर रहकर सोचता रहता है और वह अपने शरीर मन और दैनिक जीवन को बरबाद करता रहता है |
दूसरी सजा शारीरिक होती है जो प्रकृति के अनुसार गल्ती करने पर मिलती है और उस गल्ती की एवज मे अपंग हो जाना पागल हो जाना भ्रम मे आकर अपने सभी व्यक्तिगत कारको का त्याग कर देना ।
 तीसरी सजा होती है जो हर किसी को नही मिलती है |वह शारीरिक मानसिक और कार्य रूप से बन्धन मे डाल देना,इसे आज की भाषा मे जेल होना भी कहा जाता है। बन्धन योग के लिये एक बात और भी कही जाती है कि व्यक्ति अगर खुद को एक स्थान मे पैक कर लेता है या कोई सामाजिक पारिवारिक कारण सामने होता है |वह अपनी इज्जत मान मर्यादा या लोगो की नजरो से बचाव के लिये अपना खुद का रास्ता एकान्त मे चुनता है |
शनि मंगल एवं राहु इन ग्रहों के बुरे योग एवं दृष्टि कारावास को इंगित करती है |
लग्न कुंडली में छठे आठवें एवं बारहवें भाव वह उनके स्वामी ग्रह कारावास के लिए जिम्मेवार होते है |यदि कोई शुभ ग्रहों की उपस्थिति या दृष्टि दशम भाव पर नव हो एवं शनि मंगल राहु शनि राहु मंगल का योग दशम स्थान पर होने से व्यक्ति को अपराध एवं और समाजिक कार्यों में लिप्त करता है, कुंडली अथवा प्रश्न कुंडली में छठे स्थान एवं आठवें स्थान का स्वामी एवं राहु का बारहवे स्थान या 12 वे स्थान के स्वामी के साथ संबंध रहने पर व्यक्ति को जेल की सजा होती है |
जन्म कुंडली में सूर्यादि ग्रह समान संख्या में लग्न एवं द्वादश , तृतीय एवं एकादश , चतुर्थ दशम , षष्ठ एवं अष्टम भाव में स्थित हो तो यह बंधन योग बनाता है, यह स्थिति यदि कहीं जन्मपत्रिका में ग्रहों के गोचर के कारण बन रही हो तो उस समय में भी बंधन योग अल्प काल के लिए घटित हो सकता है I 
जन्म कुंडली में द्वितीय भाव में शनि एवं द्वादश भाव में मंगल स्थित हो तो यह योग निर्मित होगा , लेकिन यदि द्वतीय में शनि और द्वादश में मंगल के साथ किसी भी पाप या शुभ ग्रह की युति हो तो यह योग भंग हो जाता है I इस योग के फलस्वरूप व्यक्ति कैसा भी क्यों न हो उसे जीवन में इस का सामना करना पड़ता है I इस योग में बंधनयोग कारक ग्रहों पर शुभ ग्रहों की दृष्टि हो तो इस योग बहुत ही अल्प मात्रा में फल प्राप्त होते है , और जेल यात्रा में अधिक कष्ट भी नहीँ होता है I लेकिन यदि यह योग बनाने वाले पाप ग्रहों पर अन्य पाप ग्रहों या द्वादेश की दृष्टि पड़ रही हो तो जेल यात्रा कष्टकारी व लम्बे समय के लिए हो सकती है I
 अगर किसी जातक  की जन्मकुंडली में मंगल और राहु एक साथ किसी घर में बैठकर युति कर रहे हों अथवा मंगल व राहू के बीच दृष्टि संबंध बन रहा हो तो ऐसी जन्मकुंडली में अंगारक योग निर्मित होता है। जब किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में "अंगारक दोष" का निर्माण होता है तो व्यक्ति का स्वभाव हिंसक पशु जैसा हो जाता है। अंगारक दोष वाले व्यक्तियों के अपने बंधुओं, मित्रों व रिश्तेदारों के साथ कटु संबंध स्थापित होते हैं।
अंगारक दोष वाले व्यक्ति शुभाशुभ दशा-अंतर्दशा आने पर अपराधी बन जाते हैं व उसे अपने असामाजिक कार्यों के चलते लंबे समय तक उन्हें जेल में भी रहना पड़ता है। ऐसे व्यक्तियों के जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं। जमिन जायदाद से जुड़ी परेशानियां व धन संबंधित परेशानियां बनी रहती हैं। माता के सुख में कमी आती है। संतान प्राप्ति में परेशानियां आती है |
कुंडली में सूर्य, शनि, मंगल और राहु-केतु जैसे पाप ग्रह बता देते हैं कि आपकी कुंडली में जेल जाने के योग है या नहीं।
अगर किसी की कुंडली के छठें आठवें या बारहवें भाव में पाप ग्रह होते है तो ऐसे लोगों को जीवन में एक न एक बार जेल यात्रा करनी पड़ती है। कुंडली के छठे आठवें और बारहवें भाव से जेल जाने के योग बनते हैं।
अगर कुंडली में मंगल और शनि एक दूसरे को देख रहें हो तो लड़ाई झगड़े के कारण व्यक्ति को जेल यात्रा हो सकती है।
 जन्म कुंडली में द्वितीय भाव में शनि एवं द्वादश भाव में मंगल स्थित हो तो जेल योग बन सकते हैं।लेकिन यदि द्वतीय में शनि और द्वादश में मंगल के साथ किसी भी शुभ ग्रह की युति या प्रभाव हो तो यह योग भंग हो जाता है I
 जेल योग के फलस्वरूप व्यक्ति कैसा भी क्यों न हो उसे जीवन में इस का सामना करना पड़ता है I  इस प्रकार जेल योग में बंधनयोग कारक ग्रहों पर शुभ ग्रहों की दृष्टि हो तो बहुत ही अल्प मात्रा में फल प्राप्त होते है व जेल यात्रा में अधिक कष्ट भी नहीँ होता है I लेकिन यदि जेल योग बनाने वाले पाप ग्रहों पर अन्य पाप ग्रहों या द्वादेश की दृष्टि पड़ रही हो तो जेल यात्रा कष्टकारी व लम्बे समय के लिए हो सकती है I
 जन्मपत्रिका में ग्रहों के गोचर के कारण बन रही हो तो उस समय में भी बंधन योग अल्प काल के लिए घटित हो सकता है |बंधन योग में लग्न के दोनों ओर शुभ ग्रह की बजाय पाप ग्रह हैं तब यह स्थिति ज्यादा खतरनाक सिद्ध हो जाती हैं ।