In the horoscope of the bride and groom, the Guru should be free from sin. If the Guru's auspicious view is on the seventh house, then even after the troubles in the marital life, there is no separation, the auspiciousness of the Guru keeps the bride and groom together and their marriage. In addition to removing the obstacles of Guru's married life, it is also the causal planet of progeny, if the guru is afflicted in the horoscope, the marriage will be delayed firstly, and then there are problems in procuring children.
For happy married life, having children on time is considered necessary. After marriage, the idea of children is first, if the guru is corrupted by the influence of a sinful planet, then there are obstacles in procuring children.
If there is a sin effect on the Lord Guru and if the Guru is also located in the zodiac of the sinful planet, then definitely many problems arise in married life.
वर-वधू की कुण्डली में गुरु पाप प्रभाव से मुक्त होना चाहिए. गुरु की शुभ दृ्ष्टि सप्तम भाव पर हों तो वैवाहिक जीवन में परेशानियों के बाद भी अलगाव की स्थिति नहीं बनती है, गुरु की शुभता वर-वधू का साथ व उसके विवाह को बनाये रखती है। गुरु दाम्पत्य जीवन की बाधाओं को दूर करने के साथ-साथ, संतान का कारक ग्रह भी है,अगर कुण्डली में गुरु पीडित हों तो सर्वप्रथम तो विवाह में विलम्ब होगा, तथा उसके बाद संतान प्राप्ति में भी परेशानियां आती हैं।
सुखी दाम्पत्य जीवन के लिये संतान का समय पर होना आवश्यक समझा जाता है। विवाह के बाद सर्वप्रथम संतान का ही विचार किया जाता है, अगर गुरु किसी पापी ग्रह के प्रभाव से दूषित हों तो संतान प्राप्ति में बाधाएं आती हैं।
यदि देव गुरु पर पाप प्रभाव हों तथा गुरु पापी ग्रह की राशि में भी स्थित हों तो निश्चित रुप से दाम्पत्य जीवन में अनेक प्रकार की समस्यायें आ जाती हैं ।
