मेरी ब्लॉग सूची : INDIAN ASTROLOGY

सोमवार, 5 अक्टूबर 2020

Kendrapati yoga in Indian astrology - भारतीय ज्योतिष में केन्द्राधिपति योग

 When the natural auspicious (Guru, Venus, Buddha and Moon) in the horoscope of a person is the owner of the houses of the center (1,4,7,10) and sit in the house of the center itself (1,4,7,10). Then the centripetals form the defect! But the condition is that the centripetal defect will be made only if that central planet is the antidote for that horoscope. If that planet is a yogic in that horoscope, then this yoga will be auspicious and there will not be any defect.
       For example, we take the horoscope of Gemini Ascendant, in which the Guru and Venus are sitting in the seventh house,
Then according to the principle, Kendrapati Dosha should be made, because in the seventh house there is 9 numbered which is the number of Sagittarius, whose lord is the master and he is the lord of the central zodiac sign and is present in this house! But the presence of Guru here will create Panchama Purush Yoga, which is a very auspicious yoga, and cannot give inauspicious results in any situation! In this way, the centripetal defect will be formed only when the planet that makes the centripetal defect is the antidote!
         For example, we can take the horoscope of Libra ascendant, in this horoscope 7 digits in the first house, 10 points in the fourth house, 1 digit in the seventh house and 4 digits in the tenth house. Now, if the moon is present in the fourth house of this horoscope, then there will be a defect in the center, because the moon is the antidote for Libra and the presence of the enemy in the fourth house in Capricorn is also fatal!

जब किसी जातक की कुण्डली में नैसर्गिक शुभग्रह ( गुरू, शुक्र, बुद्ध और चन्द्रमा ) केन्द्र के घरों ( 1,4,7,10 ) के स्वामी हों और स्वयं केन्द्र के (1,4,7,10 ) किसी घर में बैठ जांय तब केन्द्राधिपति दोष का निर्माण करते हैं ! परन्तु शर्त यह है कि केन्द्राधिपति दोष तभी बनेगा जब वह केन्द्रगत ग्रह उस कुण्डली के लिए मारक ग्रह हो ! यदि वह ग्रह उस कुण्डली में योगकारक है, तब यह योग शुभ योग होगा और केन्द्राधिपति दोष नहीं लगेगा !
       उदाहरण के लिए हम मिथुन लग्न की कुण्डली लेते हैं जिसमें सातवें घर में गुरु व शुक्र बैठे हों,
तब सिद्धान्त के अनुसार केन्द्राधिपति दोष बनना चाहिए, क्योंकि सातवें घर  में 9 अंकित है जो धनु राशि की संख्या है, जिसके स्वामी गुरू हैं और वह केन्द्रस्थ राशि के स्वामी होते हुए इस घर में मौजूद हैं ! परन्तु यहाँ पर गुरू की उपस्थिति पंचमहापुरुष योग बनाएगा जो अत्यन्त शुभ योग है, और किसी भी दशा में अशुभ फल नहीं दे सकता है ! इस प्रकार केन्द्राधिपति दोष तभी बनेगा जब केन्द्राधिपति दोष बनाने वाला ग्रह मारक हो !
         उदाहरण के लिए तुला लग्न की कुण्डली ले सकते हैं, इस कुण्डली में पहले घर में 7 अंक चौथे घर में 10 अंक सातवें घर में 1 अंक व दशवें घर में 4 अंक लिखा होगा ! अब यदि इस कुण्डली के चौथे घर में चन्द्रमा मौजूद हों तब यहां केन्द्राधिपति दोष बनेगा, क्योंकि चन्द्रमा तुला राशि के लिए मारक ग्रह हैं और मकर राशि में चौथे घर में शत्रु राशि में उपस्थिति के कारण भी मारक ही हुए !