मेरी ब्लॉग सूची : INDIAN ASTROLOGY

सोमवार, 12 अक्टूबर 2020

In the field of politics in Indian astrology Key to success - भारतीय ज्योतिष में राजनीति के क्षेत्र में सफल होने के प्रमुख योग

 If a person is in the first house of Aries ascendant, Mars and Saturn in the tenth house and Rahu in the second house, then such a person is a good politician.
Taurus Ascendant - Rahu of the tenth house enters politics. If Venus is with Rahu, you get success in politics.
Gemini Ascendant - If Saturn is in the 9th and the Sun, Mercury are in the benefic house, then the person gets fame. If Rahu is in the seventh house and the Sun is in the 4th, 7th or 10th house then such a person becomes a politician with strong personality and opposition.
Cancer Ascendant - Saturn in Lagra, Dashmaesh Mars in second house, Rahu in sixth house and Sun Mercury in fifth or eleventh house from Moon sightings, then such a person gets fame in politics.
Leo Ascendant - If Sun, Moon, Mercury and Guru are in the house of money, Mars is in the sixth house, Rahu in the twelfth house and Saturn is in the eleventh house, then the person inherits politics. This yoga keeps the person in the rule for a long time.
Virgo Ascendant - Mercury in the tenth house should be related to Sun, Rahu, Guru and Saturn are in Lagra, then the person will take interest in politics.
Libra Ascendant - Moon, Saturn is in the fourth house, then such a person is eloquent. In Sun VII, Guru is in eighth, Saturn in ninth and Mars Mercury in eleventh house, then there is immense success in politics.
Scorpio Ascendant - Lagresh Mangal in the twelfth house from the guru, Saturn in the benefic house, Chandra-Rahu in the fourth house, Venus in the seventh house and Sun with the lord of the eleventh house.
Sagittarius Ascendant - If the Sun, Mercury, Venus are in the fourth house, the native does politics with technical thinking.
Capricorn Ascendant - Rahu in the fourth house and Mercury in the third house with low Mercury in the third house, then the person is proficient in politics through lowly Raja Yoga.
Aquarius Ascendant - If there is Sun-Venus in the lagna and Rahu in the tenth, then in the condition of Rahu and Guru, politics is successful.
Pisces Ascendant - Lunar, Saturn in Lagra, Mars in the eleventh and Venus in the sixth house, then such a person gets political benefits and benefits of superior wealth in the condition of Venus.

जिस जातक के मेष लग्न के प्रथम भाव में सूर्य, दशम में मंगल व शनि व दूसरे भाव में राहु  हों तो ऐसा जातक जनता का हितैषी राजनेता होता है ।
वृषभ लग्न  - दशम भाव का राहु  राजनीति में प्रवेश दिलाता है। राहु  के साथ शुक्र भी हो तो राजनीति में सफलता प्राप्त होती है । 
मिथुन लग्न - शनि नवम में तथा सूर्य, बुध लाभ भाव में हों तो व्यक्ति प्रसिद्धि  पाता है। राहु  सप्तम में तथा सूर्य 4, 7 या 10वें भाव में हो तो ऐसा जातक प्रखर व्यक्तित्व तथा विरोधियों में धाक जमाने वाला राजनेता बनता है। 
कर्क लग्न - शनि लग्र में, दशमेश मंगल दूसरे भाव में, राहु  छठे भाव में तथा सूर्य बुध पंचम या ग्यारहवें भाव में चंद्रमा से दृष्ट हों तो ऐसे जातक को  राजनीति में यश मिलता है।
सिंह लग्न - सूर्य,चंद्र, बुध व गुरु धन भाव में हों, मंगल छठे, राहू बारहवें भाव में तथा शनि ग्यारहवें घर में हों तो व्यक्ति को राजनीति विरासत में मिलती है। यह योग व्यक्ति को लंबे समय तक शासन में रखता है।
कन्या लग्न - दशम भाव में बुध का संबंध सूर्य से हो, राहु , गुरु, शनि लग्र में हों तो व्यक्ति राजनीति में रुचि लेगा।
तुला लग्न -चंद्र, शनि चतुर्थ भाव में हों तो ऐसा जातक वाकपटु होता है। सूर्य सप्तम में, गुरु आठवें, शनि नौवें तथा मंगल बुध ग्यारहवें भाव में हों तो राजनीति में अपार सफलता पाता है।
वृश्चिक लग्न - लग्रेश मंगल बारहवें भाव में गुरु से दृष्ट, शनि लाभ भाव में, चंद्र-राहु  चौथे भाव में, शुक्र सप्तम में तथा सूर्य ग्यारहवें घर के स्वामी के साथ शुभ भाव में हों तो व्यक्ति प्रखर नेता बनता है।
धनु लग्न - चतुर्थ भाव में सूर्य, बुध, शुक्र हों तो जातक तकनीकी सोच के साथ राजनीति करता है। 
मकर लग्न - राहु  चौथे भाव में तथा नीचगत बुध उच्चगत शुक्र के साथ तीसरे भाव में हों तो नीचभंग राजयोग से व्यक्ति राजनीति में दक्ष होता है।
कुम्भ  लग्न - लग्र में सूर्य-शुक्र हों तथा दशम में राहु  हो तो राहु  तथा गुरु की दशा में राजनीति में सफलता मिलती है।
मीन लग्न - चंद्र, शनि लग्र में, मंगल ग्यारहवें तथा शुक्र छठे भाव में हों तो ऐसे जातक को शुक्र की दशा में राजनीतिक लाभ तथा श्रेष्ठ धन का लाभ मिलता है।