मेरी ब्लॉग सूची : INDIAN ASTROLOGY

रविवार, 25 अक्टूबर 2020

Importance of a moving horoscope in Indian astrology - भारतीय ज्योतिष में चलित कुण्डली का महत्व

  In Indian astrology, the moving horoscope is the foundation of the resultant astrology, in fact the planets are in 12 zodiac signs, but the resulting astrology is completely based on the twelve houses of the horoscope. Major mercury and Jataka Tattvam are also based on 12 expressions.
The native's horoscope is called the moving horoscope, the position of the planets of the horoscope can change in the horoscope.
 When the planets are low, the same planet is visible in the next house in the Ascendant Horoscope, but in reality that planet destroys the same house.
* In the moving and ascendant horoscope, the sentiment is all the same. One out of 9 planets change their place due to the maximum number of planets in the planets.
* Planetary positions *
The Sun, Mars and Saturn are Pagodaya nouns, and Rahu-Ketu, Guru, Venus and Mercury are the apex nouns, and in the position of planets -
Moon baby
 Mars hair,
 Wed Kishore,
Venus Young,
Master middle,
Sun is old and Saturn is in a very old state.
According to some Acharyas, Mercury infant, Mars young, Venus and Moon are middle and remaining planets are aged.
 * Time force idea of ​​planets *
 Morning Guru and Mercury,
Sun and Mars in the mid-day period
 Moon and Venus in the afternoon and Saturn and Rahu are lit in the evening.
* Planetary phlegm etc. noun *
Pitta nature of Mars and Sun,
The phlegmatic nature of the Moon and Venus,
The same metal of Guru and Mercury and the remaining Saturn and Rahu-Ketu are of Vata nature.
* Planetary juice *
Mars, the bitter (bitter) juice of the Sun, the saline and sour of the Moon and Venus, the astringent of Mercury, the sweet and Rahu-Ketu of the Guru, and the juice of Saturn are noun.
* Binomial noun of planets *
The binomial noun of Guru and Venus, the quadrilateral noun of Mars, the bird noun of Mercury and Saturn, and the reptiles of lunar and Rahu-Ketu are considered nouns.
* Nouns of the planets *
Venus and Guru are Brahmin cognates, Mars and Surya are Kshatriya cognators, Mercury and Moon are Vaishya cognators and Rahu-Ketu and Shani are Shudra cognizers.
 Some Acharyas have considered the Moon as Vaishya, Buddha as Shudra and Saturn and Rahu as Mlechcha (Antyaj).

 भारतीय ज्योतिष में चलित कुण्डली फलित ज्योतिष की नींव है,  वास्तव में ग्रहों की स्थिति तो 12 राशियों में होती है परंतु फलित  ज्योतिष कुण्डली के बारह भाव पर पूर्णत:आधारित है:, फलित ज्योतिष के ग्रंथों में भावप्रकाश, भावार्थ रत्नाकर, भाव दीपिका, एवं भाव मंजरी, आदि प्रमुख पाराशर एवं जातक तत्वम भी  12 भाव पर ही आधारित है ।
जातक की भाव कुण्डली को ही चलित कुण्डली कहते हैं, राशि कुण्डली के ग्रहों की स्थिति भाव कुण्डली में बदल सकती है। 
 ग्रहो के अंश कम होने पर वही ग्रह लग्न कुण्डली मे आगे वाले भाव में दृष्टिगोचर होता है, परन्तु वास्तव में वह ग्रह उसी भाव फल का नाश करता है। 
*चलित और लग्न  कुण्डली मे भाव राशि सभी समान होते हैं ।  ग्रहो में न्युनाधिक अंशो के कारण 9 में से एक दो ग्रह का स्थान परिवतर्न हो जाता है । 
*ग्रहों की अवस्था* 
सूर्य, मंगल एवं शनि की पृष्ठोदय संज्ञा, तथा राहु-केतु, गुरु, शुक्र एवं बुध की शीर्षोदय संज्ञा होती है ,तथा ग्रहों की अवस्था में —
चन्द्रमा शिशु,
 मंगल बाल,
 बुध किशोर, 
शुक्र युवा, 
गुरु मध्य, 
सूर्य वृद्ध तथा शनि की अतिवृद्ध अवस्था होती है । 
कुछ आचार्यों के मतानुसार बुध शिशु, मंगल युवा, शुक्र एवं चन्द्र मध्य अवस्था वाले तथा शेष ग्रह वृद्ध अवस्था वाले होते हैं । 
 *ग्रहों का समय बल विचार*
 प्रात:काल गुरु एवं बुध,
मध्याह्न काल में सूर्य एवं मंगल,
 अपराह्न में चन्द्रमा एवं शुक्र तथा सन्ध्या समय में शनि एवं राहु बली होते हैं । 
*ग्रहों की कफ आदि संज्ञा*
मंगल एवं सूर्य की पित्त प्रकृति,
चन्द्रमा एवं शुक्र की कफ प्रकृति, 
गुरु एवं बुध की सम धातु तथा शेष शनि एवं राह-केतुु वात प्रकृति के होते हैं । 
*ग्रहों का रस*
मंगल, सूर्य का कटु (कड़ुवा) रस, चन्द्र तथा शुक्र का नमकीन एवं खट्टा, बुध का कसैला, गुरु का मीठा तथा राहु-केतु, एवं शनि की तिक्त रस संज्ञा होती है । 
*ग्रहों की द्विपदादि संज्ञा*
गुरु एवं शुक्र की द्विपद संज्ञा,मंगल सूर्य की चतुष्पद संज्ञा, बुध एवं शनि की पक्षी संज्ञा तथा चन्द्र एवं राहु-केतु की सरीसृप (सरक कर चलने वाले जीव) संज्ञा मानी गयी है। 
*ग्रहों की वर्णादि संज्ञा* 
शुक्र तथा गुरु ब्राह्मण संज्ञक, मंगल और सूर्य क्षत्रिय संज्ञक, बुध एवं चन्द्रमा वैश्य संज्ञक तथा राहु-केतु एवं शनि शूद्र संज्ञक होते हैं । 
 कुछ आचार्यों ने चन्द्रमा को वैश्य, बुद्ध को शूद्र तथा शनि और राहु को म्लेच्छ (अन्त्यज) संज्ञक माना है ।