मेरी ब्लॉग सूची : INDIAN ASTROLOGY

रविवार, 18 अक्टूबर 2020

When opening fast in Sanatan Dharma consider important - सनातन धर्म में उपवास खोलते समय महत्वपूर्ण विचार करें

 All have their own ways of fasting. If someone fasts and drinks anhydrous, then someone eats at one time. Whatever may be the fast, but you should take special care of some things while taking food after finishing it, so that there is no health related problem.
1 - Avoid eating more food at once. Having an empty stomach full of food for hours, not only can cause stomach ache, but can also cause digestive problems.
2 - After having an empty stomach for a long time, it would be better to drink only a glass of water first, so that the coolness in the stomach reaches, and to avoid digestive problems occurring later.
3 - If you want, you can take lemonade, lassi, coconut water or then mousambi juice. This will make you feel energized, and will also help in correcting the functioning of your digestive system.
4 - Try to eat a protein-rich diet after fasting, it will help in replenishing energy in your body. For this you can stop for some time, eat cheese dishes or sprouts.
5 - Try to avoid eating oil spices after fasting. Stay away from sweets and fried dishes, so that your digestive system is not under too much pressure, and health is also right.
6 - You can make mixed flour bread if you want. In vegetables, gourd, pumpkin, tomatoes, okra, lentils and curd can be taken as digestive and light things. After fasting throughout the day, your digestive system will be able to digest it easily.
7 - You can also use fruits with curd if you want. Apart from this, fruit chaat is also a great option, which will also fill your stomach and also give energy to the body.
8 - Upma made of mixed flour can also be a good option for you. It will be nutritious as well as digestive. But keep in mind that whatever you eat after the fast, eat only in small quantities.


व्रत-उपवास करने के सभी के अपने तरीके हैं। कोई निराहार-निर्जल व्रत करता है तो कोई एक समय भोजन करता है। व्रत कोई भी हो, लेकिन इसे समाप्त कर भोजन ग्रहण करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि स्वास्थ संबंधी परेशानी न हो। 
1 - एक बार में अधिक भोजन करने से बचें। घंटों तक खाली पेट रहने के बाद एकदम से पेट भरकर खाने से न केवल पेट दर्द की समस्या हो सकती है, बल्कि पाचन में भी परेशानी हो सकती है।
2 - लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद पहले सिर्फ एक गिलास पानी पीना ही बेहतर होगा, ताकि पेट में ठंडक पहुंचे, और बाद में होने वाली पाचन संबंधी समस्याओं से बचा जा सके।
3 - आप चाहें तो नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी य फिर मौसंबी का जूस ले सकते हैं। इससे आपको उर्जा महसूस होगी, और यह आपके पाचन तंत्र की कार्यप्रणाली को भी ठीक करने में सहायक होंगे।
4 - व्रत के बाद प्रोटीन से भरपूर आहार लेने का प्रयास करें, आपके शरीर में उर्जा की पूर्ति करने में मदद करेगा। इसके लिए आप कुछ समय रूककर, पनीर व्यंजन या अंकुरित आहार ले सकती हैं।
5 - उपवास के बाद तेल मसाले भोजन से बचने की कोशिश करें। मिठाईयों और तले हुए व्यंजनों से दूरी बनाए रखें, ताकि आपके पाचन तंत्र पर अधिक दबाव न पड़े, और स्वास्थ्य भी सही हो।
6 - आप अगर चाहें तो मिले जुले आटे की रोटी बना सकते हैं। सब्जियों में लौकी,  कद्दू, टमाटर, भिंडी, दाल व दही जैसे पाचक व हल्की चीजें ले सकते हैं। दिनभर उपवास के बाद आपका पाचनतंत्र इसे आसानी से पचा सकेगा।
7 - आप चाहें तो दही के साथ फलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके अलावा फ्रूट चाट भी एक बेहतरीन विकल्प है, जो आपका पेट भी भरेगा और शरीर को उर्जा भी देगा।
8 - मिले जुले आटे से बना उपमा भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह पौष्टिक भी होगा और पाचक भी। लेकिन ध्यान रखें कि व्रत के बाद जो भी खाएं वह कम मात्रा में ही खाएं।