मेरी ब्लॉग सूची : INDIAN ASTROLOGY

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020

Importance of lunar horoscope in Indian astrology - भारतीय ज्योतिष में चन्द्र कुण्डली का महत्‍व

  Traditionally, the children's horoscopes were made by the Pandits here, along with the Ascendant horoscope, the lunar horoscope was also made! You will see then that there is no significant difference between the two horoscopes of a child, the positions of all the planets are present in those zodiac signs, only the food of the horoscope changes! Where all the children born for two and a half days have the same lunar horoscope, the Lagna Kundali changes in less than two hours! Therefore, according to the Lagna Kundali, the Moon Kundali is considered very gross, but in spite of this the importance of Chandra Kundali has remained since ancient times, astrologers analyze these two horoscopes by mixing them together!
. We all know that the moon is the symbol planet of the mind, so according to the ascendant horoscope, the person's focus is on the life of the moon in which it is owned or in which the moon is in position!
If the native is born around the full moon, then to get the happiness of those references and if the native is born around Amavas, then because of the nature of those references, then the person gets entangled in the related contexts!
If the person is born around Ashtami, then the person is very ambitious about those references!
Apart from this, Chandra Kundali has an important role in knowing the other type of mind state of the person.
Apart from the moon, the planet which is situated in the first house in the lunar horoscope, the person's mind is activated with the same planet! Therefore, the references that the planets represent in the ascendant horoscope, the focus of the person remains there. Apart from this, the fourth and tenth house are very important in the lunar horoscope, the person is very active for the contexts of planets which are present in these places. We have found the planets present in Chandra Kundali in the best sense, even if they are weak, then they do not do any work that hurts the mind! If a planet is present in the seventh house in the lunar horoscope, then it is weak, the native does not get any special support from those planets, so those planets do not have much importance in their life! The planets in the eighth house in the lunar horoscope are seen to be more difficult than the ascendant horoscope, they keep reaching the mind repeatedly. According to the Lagna horoscope, the person has to be forced to withstand the stress of the expressions of which he is the master!
In this way, we see how important the lunar horoscope plays in predicting the future of a person!


      परम्परागत तौर पर पंडितों के द्वारा  हमारे यहां बच्‍चों की जो कुण्डलियां बनायी जाती थी, उसमें लग्‍नकुण्डली के साथ साथ चन्द्र  कुण्डली भी बनायी जाती थी ! आप देखेंगे तब पाएंगे कि किसी बच्‍चे की दोनो कुण्डलियों में कोई खास अंतर नहीं होता, सभी ग्रहों की स्थिति उन्‍हीं राशियों में मौजूद होती हैं, सिर्फ कुण्डली के खाने बदल जाते हैं !  जहां ढाई दिनों तक जन्‍म लेने वाले सभी बच्‍चों की चन्द्र कुण्डलियां एक जैसी होती हैं, वहीं लग्‍नकुण्डली दो दो घंटे से कम समय में परिवर्तित होती रहती हैं ! इसलिए लग्‍न कुण्डली के हिसाब से चन्द्र कुण्डली बहुत ही स्‍थूल मानी जाती है, परन्तु इसके बावजूद चन्द्र कुण्डली का महत्‍व प्राचीनकाल से अबतक बना हुआ है, ज्‍योतिषी इन दोनो कुण्डलियों को मिलाकर ही विश्लेषण  करते हैं !
.  हम सभी जानते हैं कि चन्द्रमा मन का प्रतीक ग्रह है, इसलिए लग्‍न कुण्डली के हिसाब से चन्द्रमा  जिस भाव का स्‍वामी हो या जिस भाव में चन्द्रमा  की स्थिति हो, उन भावों पर जातक का ध्‍यान जीवन भर बना होता है ! 
यदि जातक का जन्‍म पूर्णिमा के आसपास का हो, तब उन संदर्भों के सुख प्राप्‍त करने हेतु तथा यदि जातक का जन्‍म अमावस्‍या के आसपास हुआ हो, तब उन संदर्भों के कष्‍ट की वजह से जातक सम्बंधित संदर्भों में  उलझा होता है ! 
यदि जातक का जन्‍म अष्‍टमी के आसपास हुआ हो तब जातक उन संदर्भों के प्रति काफी महत्‍वाकांक्षी होता है ! 
इसके अतिरिक्त जातक की अन्‍य प्रकार की मन:स्थिति को जानने में चन्द्र कुण्डली की महत्‍वपूर्ण भूमिका होती है ! 
चंदमा के अलावा भी चन्द्र कुण्डली में प्रथम भाव में जो ग्रह स्थित रहता है, उसी ग्रह के साथ जातक का मन सक्रिय होता है ! इसलिए वे ग्रह लग्‍न कुण्डली में जिन संदर्भों का प्रतिनिधित्‍व करते हैं, वहां वहां जातक का ध्‍यान संकेन्‍द्रण बना रहता है !  इसके अलावा चन्द्र कुण्डली में चतुर्थ और दशम भाव बहुत महत्‍वपूर्ण होते हैं, इन स्‍थानों में जो ग्रह मौजूद होते हैं, उन संदर्भों के लिए भी जातक बहुत क्रियाशील रहता है ! चन्द्र कुण्डली में षष्‍ठ  भाव में मौजूद ग्रहों को भी हमने मनोनुकूल पाया है, यदि वे कमजोर भी हों, तब मन को तकलीफ पहुंचाने वाला कार्य नहीं किया करते हैं ! चन्द्र कुण्डली में यदि सातवें भाव में कोई ग्रह मौजूद हो, तब वह कमजोर होता है, उन ग्रहों से जातक को कोई विशेष सहयोग नहीं मिल पाता है, इसलिए इनके जीवन में उन ग्रहों का अधिक महत्‍व नहीं होता !  चन्द्र कुण्डली में आठवें भाव में स्थित ग्रह लग्‍न कुण्डली से भी अधिक कष्‍टकर होते देखे गए हैं, वह मन को बारम्बार कष्‍ट पहुंचात रहतेे हैं !  लग्‍न कुण्डली के हिसाब से जिन जिन भावों के वह स्वामी होते हैं, उन संदर्भों का तनाव जातक को झेलने के लिए विवश होना पड़ता है !
इस प्रकार हम देखते हैं कि किसी जातक का भविष्य फल कथन करने में चन्द्र कुण्डली की कितनी महत्वपूर्ण भूमिका  होती है !