मेरी ब्लॉग सूची : INDIAN ASTROLOGY

सोमवार, 13 जुलाई 2020

Description of new couple's bedroom in Vastu Shastra

इनका शयनकक्ष (दक्षिण -पूर्व) अग्नि कोण तथा (उत्तर -पूर्व) ईशान कोण की दिशा  में कदापि नहीं होना चाहिए। 
परिणाम 
अग्नि कोण में शयन कक्ष होने से आपसी संबंधों में तनाव तथा तनातनी रहती है। यहां शयन करने से परस्पर विवाद काफी ज्यादा होता है। 
उपचार 
 ईशान कोण को हम ईश्वर उपासना के लिए श्रेष्ठ मानते है।सफेद , क्रीम , या पीला रंग का प्रयोग इन कक्षों में उत्तम पाया गया है। कमरे में ताजे फूल रखें। इस कक्ष में फल आदि भी रखें , विशेषकर फलों में  अनार जो कि स्वयं में प्रजनन का प्रतीक माना गया है।
निषेध एवं परिहार 
 इस कमरे में दर्पण न लगाएं। यदि इस कमरे में ड्रेसिंग टेबल हो तो विशेष ध्यान दें कि सोते समय आपका प्रतिबिम्ब दर्पण में न आए। यदि ऐसा हो तो शीशे को वह से हटा दे अथवा ढक कर रखें। यदि टाइलेट  इस कक्ष के साथ हो तो उसके द्वार को सदैव बंद रखें। पत्नी पति के बाईं ओर सोए। पलंग द्वार के एकदम सामने  नहीं होना चाहिए। बिस्तर, बीम के नीचे नहीं हो। बांस की दो बांसुरियां आपस में एक दूसरे को काटती हुई और नीचे कर लटकाने से बीम के दोष का परिहार हो जाता है।
जिन युवा कपल्स को गर्भधारण में कठिनाई आ रही हो, उन्हें विशेष ध्यान देना चाहिए कि उनका बिस्तर बीम के नीचे न हो। अलमारी , टेबल अथवा कमरे का कोई नुकीला कोना बिस्तर की ओर भेदन न कर रहा हो। उत्तर में सिर और दक्षिण में पैर करके न सोएं। 
उपचार 
दक्षिण दिशा में सिर करके और उत्तर में पैर करके सोने से अच्छे परिणाम आते हैं। 
दोष एवं निवारण 
ऐसा पाया गया है कि भवन की उत्तर दिशा अगर बाधित हो, तो पुत्र संतान की प्राप्ति में बाधा आती है। संतान इच्छुक दंपती गर्भधारण तक वायव्य या उत्तर दिशा के मध्य के शयनकक्ष में निवास करें। 
गर्भधारण के पश्चात् उन्हें दक्षिण दिशा के शयनकक्ष में स्थानांतरण कर देना चाहिए। प्रसवकाल तक गर्भ की सुरक्षा की दृष्टि से दक्षिण दिशा या नैऋत्य कोण का शयनकक्ष अधिक श्रेष्ठ होता है।
 कमरे के भीतर अंधेरा अथवा कम रोशनी नहीं होनी चाहिए। दिन के समय खिड़कियां खोल दें और पर्दे हटा देने चाहिए, जिससे अधिक से अधिक ताजी हवा और प्राकृतिक प्रकाश कक्ष में प्रवेश करता रहे। रात्रि के समय कमरे में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखें। रोशनी को कम अथवा अधिक करने के लिए नियंत्रक लगा सकते हैं। नैऋत्य कोण का क्षेत्र शक्ति का प्रतीक होता है।
ज्योतिषाचार्य पं.राजीव पाठक
rajjaiambe15877@gmail.com
९१- ९९०३८९११५९ - ८१००१८१५३०

Their bedroom should not be in the direction of (southeast) fire angle and (northeast) northeast angle.
result
Due to having a bedroom in the fire angle, there is tension and tension in the relationship. Sleeping here causes a lot of mutual dispute.
the treatment
 We consider the northeast to be the best for worshiping God. The use of white, cream, or yellow is found in these rooms. Keep fresh flowers in the room. Also keep fruits etc. in this room, especially pomegranate in fruits which is considered as a symbol of fertility in itself.
Prohibition and avoidance
Do not put mirrors in this room. If there is a dressing table in this room, then take special care that your image does not come in the mirror at bedtime. If so, remove the glass from it or keep it covered. If the tile is with this room, always keep its door closed. The wife slept to the left of the husband. The bed should not be in front of the door. The bed should not be under the beam. Two flutes of bamboo cutting each other and hanging them down hangs the defect of the beam.
Young couples who are having difficulty in conceiving should take special care that their bed is not under the beam. No sharp corner of the cupboard, table or room is penetrating the bed. Do not sleep with head in the north and feet in the south.
the treatment
Heading in the south direction and sleeping in the north, results in good results.
Blame and Prevention
It has been found that if the north direction of the building is obstructed, then the attainment of a son is hindered. The interested couple should stay in the bedroom in the middle of the north or north direction till conception.
After conception, they should be transferred to the bedroom in the south direction. From the point of view of safety of the womb till delivery, the bedroom in the south direction or the south west corner is better.
There should be no darkness or low light inside the room. Open the windows during the day and curtains should be removed, so that maximum fresh air and natural light enters the room. Keep adequate lighting in the room at night. Controllers can be installed to reduce or increase the illumination. The area of ​​the south west corner is a symbol of power.
Jyotishachary Pt. Rajeev Pathak
rajjaiambe15877@gmail.com

3 टिप्‍पणियां:

Rajjaiambe15877@gmail.com