मेरी ब्लॉग सूची : INDIAN ASTROLOGY

बुधवार, 1 जुलाई 2020

Importance of sentiment and factor in astrology

कुण्डली सामने आते ही हमारे मस्तिष्क में काफी सारे विचार एक साथ कौंध जाते हैं। किसी ने कोई प्रश्न पूछा तो यह जानना सबसे पहले आवश्यक हो जाता है कि प्रश्न किस भाव से संबंधित है, तो सबसे पहले हम अपना ध्यान भाव की ओर केंद्रित करते हैं कि प्रश्न जिस भाव से संबंधित है, उस भाव में राशि कौन सी है, उसमें कौन से ग्रह स्थित हैं और जो ग्रह स्थित हैं वे उस भाव पर कैसा प्रभाव डाल रहे हैं तथा भाव की राशि के स्वामी के साथ नैसर्गिक रूप से कैसा संबंध बनाते हैं?
इसके पश्चात किन-किन ग्रहों की दृष्टि उस भाव पर पड़ रही है, वे ग्रह शुभ हैं या अशुभ?
उन ग्रहों का भाव के राशि अधिपति के साथ कैसा संबंध है?
यदि किसी ग्रह की दृष्टि न हो और न ही कोई ग्रह उस भाव में स्थित हो तो अगले क्रम में हम अपना ध्यान भावेश पर केंद्रित करते हैं। भावेश शुभ है या अशुभ, वह किस ग्रह के साथ युति या दृष्टि संबंध बना रहा है?
वह ग्रह किस भाव तथा राशि में स्थित है। यदि ग्रह शुभ भाव अर्थात केंद्र या त्रिकोण में स्थित होगा तो निश्चित रूप से बली स्थिति में होगा। इसके पश्चात किस राशि में स्थित है, उसके आधार पर निश्चय होगा कि ग्रह क्षीण अवस्था में है या बली अवस्था में है। यदि ग्रह केन्द्र और त्रिकोण में स्थित है तथा मूल त्रिकोण, उच्च राशि, स्वराशि या मित्र राशि में हो तथा बालादि अवस्था में भी उसके अंश १२० -१५० के मध्य हैं तो ग्रह निश्चित रूप से बली अवस्था में कहलाएगा तथा निश्चित रूप से वह ग्रह जिस भाव का स्वामी होगा उस भाव से संबंधित अच्छे फल देगा। अंत में हम अपना ध्यान उस भाव के कारक पर केंद्रित करेंगे।
यदि कारक भी संतोषप्रद या अच्छी स्थिति में हो तो हम निश्चित रूप से कह सकेंगे कि उस प्रश्न का उत्तर सकारात्मक अर्थात ‘हां’ में होगा। इस प्रकार हम देखते हैं कि किसी कुण्डली में किसी प्रश्न का उत्तर ‘हां’ होगा या ‘नहीं’ इसके लिए हम कुण्डली में प्रश्न से संबंधित भाव, भावेश और कारक पर विचार करते हैं।
इस प्रकार उपर्युक्त विश्लेषण के आधार पर कुण्डली में योग बन रहा है कि नहीं ज्ञात कर सकते हैं। इसके पश्चात हमें देखना होता है कि कुण्डली में योग तो है लेकिन विचाराधीन प्रश्न के उत्तर का फल कब मिलेगा। इसके लिए हम दो तथ्यों पर ध्यान केन्द्रित करते हैं- पहला दशा तथा दूसरा गोचर। जिस ग्रह की दशा चल रही है उस ग्रह के लिए यह देखना होगा कि कुण्डली के अनुसार ग्रह विचाराधीन प्रश्न के अनुकूल है या प्रतिकूल तथा ग्रह की कुण्डली में क्या स्थिति है-कारक है, बाधक है, योगकारक या अकारक है?
इस प्रकार हम दशाक्रम देखकर यह निश्चित कर पाते हैं कि अमुक दशा में विचारधीन प्रश्न की समस्या का हल हो जाएगा। लेकिन दशा का समय अंतराल काफी अधिक होने के कारण फलादेश और अधिक सटीक हो, इसके लिए हम कुण्डली में गोचर का विश्लेषण करते हैं। गोचर का अध्ययन करने के लिए अष्टकवर्ग पद्धति काफी कारगर सिद्ध होती है क्योंकि इसके द्वारा हम गुणात्मक तथा मात्रात्मक दोनों फलों का विश्लेषण गणित के रूप में कर सकते हैं। इससे यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि किसी ग्रह का गोचर तुलनात्मक कितना शुभ होगा या कितना अशुभ होगा। इसके अतिरिक्त अष्टकवर्ग में वेध या विपरीत वेध की समस्या का निराकरण भी बड़ी सुगमता से हो सकता है क्योंकि एक ही समय में एक ग्रह के लिए विभिन्न ग्रहों का गोचर विश्लेषण ग्रह के अष्टकवर्ग में दिया जाता है। अतः ग्रह के वेध या विपरीत वेध के द्वारा उत्पन्न संशयपूर्ण स्थिति का प्रश्न ही नहीं रह जाता।

As soon as the horoscope appears, a lot of thoughts in our brain flare together. When someone asks a question, it is first necessary to know to which sense the question is related, then first of all we focus our attention on the sentiment that the question is related to, what is the zodiac in that sense, Which planets are located in it and how are the planets which are situated in that place and how are they affecting that house and how does it form a natural relationship with the owner of the house?
After this, which planets are falling on that house, are those auspicious or inauspicious?
How are those planets related to the zodiac lord of the house?
If there is no sight of any planet nor any planet is situated in that sense, then in the next sequence we focus our attention on Bhavesh. Is Bhavesh auspicious or inauspicious, with which planet is he making a relationship or vision?
In which house and zodiac sign is that planet. If the planet is situated in auspicious house ie center or triangle, then it will definitely be in a good state. After this, depending on what zodiac is located, it will be decided whether the planet is in a weak state or in a stagnant state. If the planet is located in the center and triangle and is in the original triangle, higher zodiac, swarashi or friend zodiac and even in Baladi state, its parts are between 120 - 150, then the planet will definitely be called in a transcendental state and definitely the planet The master of the emotion will give good results related to that feeling Finally we will focus our attention on the factor of that sentiment.
If the factor is also satisfactory or in good condition then we will be able to say with certainty that the answer to that question will be in the positive meaning 'yes'. Thus we see whether the answer to a question in a horoscope will be 'yes' or 'no'. For this, we consider the sentiment, the sentiment and the factor related to the question in the horoscope.
Thus, on the basis of the above analysis, you can not know whether the yoga is formed in the horoscope. After this, we have to see if there is yoga in the horoscope, but when will we get the result of the answer to the question under consideration. For this, we focus on two facts - first condition and second transit. For the planet whose condition is going, it has to be seen whether according to the horoscope, the planet is favorable or unfavorable to the question under consideration, and what is the position in the planet's horoscope - is it obstructive, additive or non-compoundable?
In this way, we can determine by looking at the sequence that in such a situation the problem of the question under consideration will be solved. But because the time interval of the condition is much longer, we analyze the transit in the horoscope to make it more accurate. The Ashtakvarga method proves to be very effective for studying transits, because by this we can analyze both qualitative and quantitative fruits as mathematics. From this one can conclude how comparative or auspicious the movement of a planet will be. In addition, the problem of perforation or reverse perforation in the Ashtakavarga can also be solved with great ease because the transit analysis of different planets for one planet at the same time is given in the planetary Ashtakavarga. Therefore, there is no question of skeptical position created by planetary perforation or reverse perforation.

निष्कर्ष :-
=========
किसी जातक की कुण्डली का अध्ययन करने के लिए प्रश्न से संबंधित भाव, भावेश और कारक तीनों का अध्ययन करते हैं तथा फल की अवधि जानने के लिए अनुकूल योग, दशा एवं गोचर का विश्लेषण करते हैं। यदि इन बातों को ध्यान में रखा जाए तो फलादेश बड़ी सुगमता से किया जा सकता है। आज के युग में प्रायः देखने को मिलता है, कि मनुष्य अनेक प्रकार की मानसिक चिंताओं और परेशानियों से घिरा रहता है। इसके साथ उसके खान-पान की आदतें एवं आचार-विचार भी ऐसे बन गये हैं, जो उसके शरीर में अतिरक्तचाप जैसे रोगों के लिए अनुकूल वातावरण पैदा कर देते हैं। देर रात तक जागते रहना, रात्रि भोजों में शामिल होना, देर रात तक टी. वी. देखना, चाय-काफी एवं अन्य मादक द्रव्यों का अधिक मात्रा में सेवन करना और मल-मूत्र आदि के स्वाभाविक वेगों को रोक कर रखना आज के युग में सामान्य होती जा रही हैं, जो तरह-तरह के रोगों को उत्पन्न करने में विशेष भूमिका निभा रही हैं। रक्तचाप क्या है: रक्त का संचार होने से जो दबाव रक्त वाहिकाओं पर पड़ता है वही रक्तचाप कहलाता है। रक्त शरीर के पोषक घटकों को सूक्ष्म कोषों तक पहुंचाता हैं। किंतु रक्त को वहन करने में हृदय और रक्तवाही संस्थान मुख्य भूमिका निभाते हैं। इन दोनों के अलावा एक और घटक है रक्तचाप। रक्त एक निश्चित दबाव से बहता है। हृदय का बायां भाग तेज संकुचित हो कर रक्त को महाधमनी में धकेलता है और रक्त वाहिनियों से हो कर आगे गतिमान होता है। इसे संकोचकालीन रक्त भार कहते हैं। दो संकुचन के बीच का काल विश्राम अथवा शिथिलन काल कहलाता है। इसमें संकुचन के दौरान आगे बढ़ा हुआ रक्त जब धमनियों के रिक्त स्थान में प्रवेश पाता है, तब धमनी की दीवार और रक्त में संघर्ष होता है और रक्त का दबाव बढ़ जाता है। अतः हृदय के दो संकुचन के बीच धमनियों में जो रक्त भार रहता है, उसे विश्रामकालीन रक्तचाप कहते हैं। रक्त और रक्त कणों के परिमाण जब उचित हों और रक्त वाहिनियों में जब कोई रुकावट नहीं हो, तब यह रक्तचाप अपने स्वाभाविक मात्रा में रहता है और जब इन परिमाणों में विकृति उत्पन्न होती है, तब रक्तचाप बढ़ता है। रक्तचाप में वृद्धि दो कारणों से होती है ।
Conclusions: -
=========
To study the horoscope of a person, study the Bhava, Bhavesh and Karkar related to the question and analyze the favorable yoga, dasha and transit to know the duration of the fruit. If these things are kept in mind, then the command can be done very easily. It is often seen in today's era that a human being is surrounded by many kinds of mental worries and troubles. Along with this, his eating habits and ethics have also become such, which create an environment conducive to diseases such as excess pressure in his body. Staying up late at night, attending night feasts, watching TV till late at night, consuming tea-coffee and other intoxicants in excess and keeping the natural velocities of feces and urine etc. in today's era Are becoming normal, which are playing a special role in causing various diseases. What is blood pressure: The pressure that blood vessels exert through blood circulation is called blood pressure. Blood carries the nutrients of the body to the microsomes. However, the heart and the blood vessels play a major role in carrying the blood. Apart from these two, another component is blood pressure. Blood flows at a certain pressure. The left side of the heart becomes sharply compressed, pushing blood into the aorta and moving through blood vessels. This is called hesitant blood load. The period between two contractions is called relaxation or relaxation period. In this, when the increased blood enters the arterial spaces during contraction, there is a clash in the arterial wall and blood and the blood pressure increases. Therefore, the blood load in the arteries between the two contractions of the heart is called resting blood pressure. When the magnitudes of blood and blood particles are appropriate, and when there are no obstructions in the blood vessels, then the blood pressure remains at its natural volume and when the deformations occur at these scales, the blood pressure rises. Increase in blood pressure occurs for two reasons.
रक्त का अपेक्षाकृत गाढ़ा होना तथा धमनी की दीवारों में लचीलेपन की कमी! धमनियां रबड़ की ट्यूब की भांति लचीली होती हैं, जिनमें ऊतकों की अनेक सतहें पायी जाती हैं। जब इन ऊतकों में ठोस द्रव्य अधिक मात्रा में जमा हो जाता है, तब धमनियों की दीवारों पर रक्त का दबाव बढ़ जाता है। इसके अतिरिक्त रक्त अपनी सामान्य अवस्था से गाढ़ा हो जाता है। इस प्रकार धमनियों के लचीलेपन में कमी और रक्त के गाढ़े होने से रक्तचाप बढ़ जाता है। इसके अलावा किसी अन्य अंग के विकार के परिणामस्वरूप भी रक्तचाप बढ़ सकता है। बढ़ा हुआ रक्तचाप घटे हुए रक्तचाप से अधिक घातक होता है। आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों के अनुसार रक्त वहन की क्रिया वायु द्वारा संपन्न होती है। जब वायु बढ़ जाता है, या उसकी गति दुगनी हो जाती है, तब रक्तचाप बढ़ जाता है, जिसे अतिरिक्त चाप, या उच्च रक्तचाप कहते हैं। इसके विपरीत जब वायु कम हो जाती है, तो निम्न रक्तचाप होता है। चिकित्सा: पहले रोग के कारणों को दूर करना जरूरी है। शरीर में जो प्राकृतिक वेग, अर्थात मल-मूत्र की संवेदना उत्पन्न होती है, उन्हें रोकें नहीं। हमेशा हल्काफुल्का और सुपाच्य भोजन समय पर लें। शांत स्वभाव, धैर्य आदि गुणों को अपनाएं। चिंता, क्रोध, शोक, निराशा, शीघ्रता, भय आदि से दूर रहें। आत्मसंतोष की प्रकृति को बढ़ावा दंे और आध्यात्मिकता तथा धार्मिक कार्यों में रुचि रखें। उच्च रक्तचाप के लिए आयुर्वेदिक औषधीय उपचार: अधिक से अधिक पानी पीएं। रात को लहसुन की दो फांके छील कर, काट कर, कांच के गिलास में पानी भर कर भीगो दें और सुबह लहसुनयुक्त पानी पीएं। प्रतिदिन सुबह हरड़ का पांच ग्राम चूर्ण पानी से लें। नीम, गिलोय, गोखरू और आंवला सम भाग में ले कर चूर्ण बना लें और दिन में तीन बार भोजन के बाद लें। सर्पगंधा वटी दो-दो गोली तीन बार लें। शंखपुष्पी का ताजा रस दिन में तीन बार पंद्रह दिन लें। दोपहर और शाम के भोजन के बाद अदरक का छह माह पुराना मुरब्बा, दस ग्राम सौंफ के उबले हुए ठंडे पानी के साथ लें। चैलाई का साग खाने से उच्च रक्तचाप ठीक हो जाता है। गेहूं की बाली का रस रोज सुबह खाली पेट लें। सर्पगंधा, आंवला, गिलोय, अर्जुन वृक्ष की छाल, असगंध सम भाग में ले कर चूर्ण बना लें और सुबह-शाम, पानी या दूध के साथ, तीन-तीन ग्राम लें। रुद्राक्ष की माला पहनें और रुद्राक्ष के चार दानों को रात में एक गिलास पानी में भिगो कर रख दें। प्रातःकाल उसी पानी को पीएं। एक माह में उच्च रक्तचाप ठीक हो जाएगा।
Blood thickening and lack of flexibility in arterial walls! The arteries are flexible like rubber tubes, in which multiple surfaces of tissues are found. When a large amount of solid material accumulates in these tissues, the blood pressure on the walls of the arteries increases. In addition, the blood becomes thicker than its normal state. In this way, blood pressure increases due to loss of arterial flexibility and thickening of blood. Apart from this, blood pressure can also increase as a result of any other organ disorder. Increased blood pressure is more fatal than decreased blood pressure. According to the basic principles of Ayurveda, blood circulation is done by air. When the air is increased, or its speed is doubled, the blood pressure rises, which is called excess arc, or hypertension. Conversely when the air decreases, lower blood pressure occurs. Medicine: It is necessary to first remove the causes of the disease. Do not stop the natural velocity of the body, that is, the sensation of feces and urine. Always have light and light meals on time. Adopt the qualities of calm, patience, etc. Stay away from worry, anger, bereavement, despair, haste, fear etc. Promote the nature of complacency and be interested in spirituality and religious works. Ayurvedic Medicinal Treatment for High Blood Pressure: Drink more water. At night, peel two pieces of garlic, cut it, soak it in a glass of glass with water and drink garlic water in the morning. Take five grams powder of myrabalan chebulie daily with water. Make powder by taking Neem, Giloy, Gokharu and Amla in equal parts and after meals three times a day. Take two tablets of Sarpagandha Vati two or three times. Take fresh juice of Shankhpushpi thrice a day for fifteen days. After lunch and evening meal, take six months old marmalade of ginger with ten grams of boiled fennel cold water. High blood pressure is cured by eating chalai greens. Take wheatgrass juice every morning on an empty stomach. Make powder by taking the bark of serpent, amla, gilloy, arjun tree, unblended equal parts and take three grams each morning or evening, with water or milk. Wear a garland of Rudraksha and soak four grains of Rudraksha in a glass of water at night. Drink the same water in the morning. High blood pressure will be cured in a month.
निम्न रक्तचाप: गाजर के रस मंे शहद मिला कर पीएं। तुलसी, काली मिर्च, लौंग और इलायची की चाय बना कर पीएं। असगंध, पीपरा मूल एवं अर्जुन की छाल, तीनों का चूर्ण सुबह-शाम दूध के साथ एक-एक ग्राम लें। सेब, पपीता, अंजीर तथा आम का अधिक सेवन करें। दाल, सब्जी में लहसुन का छोंक निम्न रक्तचाप में लाभकारी है। काले चने को उबाल कर, उबले पानी में हल्का नमक और काली मिर्च मिला कर पीएं। दूध में गुड़ मिला कर खाएं। खजूर और छुआरे को दूध में उबाल कर लेने से निम्न रक्तचाप में लाभ होता है। योगाभ्यास, व्यायाम, प्राणायाम एवं सर्वांगासन लाभकारी हैं। तेल की मालिश शरीर में रक्तचाप को सामान्य रखती है। उच्च और निम्न दोंनो में तेल की मालिश लाभकारी है। रक्तचाप के ज्योतिषीय कारण: ज्योतिषीय दृष्टि से काल पुरुष की कुण्डली में चतुर्थ, पंचम, छठा भाव रक्त संवहन तंत्र के कारक हैं । चतुर्थ भाव हृदय, धमनियों, पंचम भाव यकृत, पाचन, अग्नाशय और छठा भाव पेट, बड़ी आंत, गुर्दे का नेतृत्व करते हैं और इन भावों के कारक क्रमशः चंद्र, बृहस्पति और मंगल हैं। सूर्य हृदय की धमनियों, चंद्र-बृहस्पति धमनियों में लचीलापन और मंगल रक्त में ऊर्जा और दबाव के कारक हैं। रक्त का संचार हृदय और धमनियों से पूरे शरीर में एक निश्चित दबाव से होता है। इसलिए चतुर्थ, पंचम, छठा भाव, लग्न, इनके स्वामी, सूर्य, चंद्र, गुरु, मंगल रक्तचाप को घटाने-बढ़ाने में विशेष भूमिका निभाते हैं । राहु इन के अच्छे-बुरे प्रभाव को गति प्रदान करता है। इसलिए इन सभी की कुंडली में दुष्प्रभाव में रहने से और ग्रहों की दशा-अंर्तदशा में रक्तचाप से जातक को पीड़ित होना पड़ता है। विभिन्न लग्नों में रक्तचाप के ज्योतिषीय कारण: मेष लग्न: राहु, सूर्य, चंद्र चतुर्थ भाव में, बुध पंचम भाव और मंगल छठे भाव में हो,तो रक्तचाप से व्यक्ति को समय-असमय प्रभावित होना पड़ता है। वृष लग्न: गुरु चतुर्थ स्थान में चंद्र के साथ हो, मंगल राहु से दृष्ट और त्रिक स्थानों पर हो, शुक्र अस्त हो और सूर्य पर शनि की दृष्टि हो, तो रक्तचाप से जातक को परेशानी होती है। मिथुन लग्न: मंगल-राहु लग्न में और लग्नेश अष्ट भाव में, सूर्य सप्तम में रहे और गुरु चतुर्थ या पंचम में दृष्टि लगाए, तो रक्तचाप होता है। कर्क लग्न: बुध लग्न में, गुरु चतुर्थ में, शुक्र-चंद्र अस्त हो, मंगल त्रिक स्थानो पर, शनि से युक्त या दृष्ट हो, तो रक्तचाप से जातक को पीड़ित करता है। सिंह लग्न: राहु-बुध लग्न में, चंद्र-शनि चतुर्थ में और मंगल षष्ठ भाव में गुरु के साथ रक्तचाप देता है। कन्या लग्न: बुध, शनि छठे भाव में, सूर्य पंचम में, चंद्र पंचम में अस्त स्थिति में, मंगल चतुर्थ स्थान में गुरु से दृष्ट युक्त हो, तो रक्तचाप होता है। तुला लग्न: गुरु चतुर्थ या पंचम में, सूर्य लग्न में, चंद्र और राहु दशम् भाव में, शुक्र अस्त हो, तो रक्तचाप जातकों को पीड़ा देता है। वृश्चिक लग्न: मंगल छठे भाव में राहु से युक्त हो, बुध चतुर्थ या पंचम भाव में उदय हो और शनि से युक्त हो, तो रक्तचाप से पीड़ा देता है। धनु लग्न: लग्नेश त्रिक स्थानों मंे सूर्य से अस्त हो, चंद्र और शुक्र एक दूसरे से युक्त या दृष्ट हांे, चतुर्थ भाव पर शनि या राहु की दृष्टि हो, तो रक्तचाप देता है। मकर लग्न: सूर्य, बुध लग्न में, शनि चतुर्थ स्थान पर गुरु से दृष्ट हो, चंद्र षष्ठ भाव में राहु से दृष्ट या युक्त हो और मंगल पंचम में हो, तो रक्तचाप होता है। कुंभ लग्न: गुरु, चंद्र चतुर्थ भाव में, शुक्र अस्त हो, शनि-सूर्य एक दूसरे से युक्त, या एक दूसरे से सप्तम हों , मंगल पंचम में रहे, तो रक्तचाप होता है। मीन लग्न: सूर्य पंचम या चतुर्थ में, गुरु अस्त हो, शनि मंगल से युक्त और राहु से दृष्ट हो, तो जातक रक्तचाप से पीड़ित होता है। उपर्युक्त सभी योग चलित कुण्डली के आधार पर हैं। जब इन्हीं ग्रहों से संबंधित दशा-अंतर्दशा रहे और गोचर ग्रह स्थिति प्रतिकूल हो, तो रक्तचाप से जातक को पीड़ित करता है। अगर कुण्डली में सभी ग्रह स्थितियां प्रतिकूल रहें, तो रोग जीवन भर रहता है; अन्यथा संबंधित ग्रह की दशा-अंतर्दशा के समय प्रभाव देता है !
Low blood pressure: Drink honey mixed with carrot juice. Make tea by drinking basil, black pepper, cloves and cardamom. Take one gram each with powder of Asgandha, Pipra root and Arjun's bark, milk of all three in the morning and evening. Eat more of apple, papaya, fig and mango. Garlic sprinkle in lentils, vegetables is beneficial in low blood pressure. Boil black gram, mix light salt and black pepper in boiled water and drink. Eat jaggery mixed with milk. Boiling dates and dates in milk provides relief in low blood pressure. Yoga, exercise, pranayama and Sarvangasana are beneficial. Oil massage keeps blood pressure normal in the body. Oil massage is beneficial in both high and low. Astrological causes of blood pressure: From astrological point of view, the fourth, fifth, sixth house in the horoscope of Kaal Purush are the factors of blood circulation system. The fourth house leads the heart, the arteries, the fifth house liver, the digestive, the pancreatic and the sixth house the stomach, the large intestine, the kidneys and the factors of these expressions are Chandra, Jupiter and Mars respectively. The Sun is a factor in the arteries of the heart, flexibility in the Lunar-Jupiter arteries, and energy and pressure in the blood of Mars. Blood is transmitted through the heart and arteries at a certain pressure throughout the body. Therefore, the fourth, fifth, sixth house, lagna, their lord, sun, moon, guru, manga play a special role in lowering blood pressure. Rahu gives impetus to the good and bad effects of these. Hence, the native has to suffer from blood pressure in all these horoscopes and in the condition of planets. Astrological causes of blood pressure in different ascendants: Aries Ascendant: Rahu, Surya, Moon in the fourth house, Mercury in the fifth house and Mars in the sixth house, then the person has to be affected prematurely by blood pressure. Taurus Ascendant: If Jupiter is with the Moon in the fourth place, Mars is in the sight and triple positions from Rahu, Venus is established and Saturn is seen on the Sun, then the person suffers from blood pressure. Gemini Ascendant: If Mars and Rahu are in the Ascendant and ascendant in the Ascendant house, the Sun is in the seventh house, and if you look at the Guru IV or V, then blood pressure occurs. Cancer Ascendant: Mercury in Ascendant, in Guru IV, when Venus-Moon is in auspicious, Mars in Trikas, with Saturn or sight, then the person suffers from blood pressure. Leo Ascendant: Rahu-Mercury in the Ascendant, Chandra-Saturn in the fourth and Mars in the best house gives blood pressure with the Guru. Virgo Ascendant: Mercury, Saturn in sixth house, Sun in fifth position, Moon in fifth position, Mars in fourth position with eyesight from Guru, blood pressure occurs. Libra Ascendant: In Guru IV or V, Sun in Ascendant, Moon and Rahu in the tenth house, Venus is set, blood pressure hurts the native. Scorpio Ascendant: Mars afflicts Rahu in the sixth house, Mercury rises in the fourth or fifth house and if it is with Saturn, it hurts blood pressure. Sagittarius Ascendant: When the Lagnesh is set with the Sun in the three places, Moon and Venus are interconnected or have eyes, if there is sight of Saturn or Rahu in the fourth house, it gives blood pressure. Capricorn Ascendant: Sun, Mercury in Ascendant, Saturn is in the fourth position from the Guru, Lunar is visible from Rahu in the best house and Mars is in fifth, blood pressure occurs. Aquarius Ascendant: If the Guru, Moon is in the fourth house, Venus is set, Saturn-Sun are in the second, or seventh to each other, Mars is in fifth, blood pressure occurs. Pisces Lagna: In Surya Pancham or IV, if the Guru is awake, Saturn is with Mars and Rahu is sighted, then the native suffers from blood pressure. All the above mentioned yoga are on the basis of moving horoscope. When the conditions related to these planets remain and the planet is unfavorable, the native suffers from blood pressure. If all the planetary conditions in the horoscope are adverse, then the disease lasts for a lifetime; Otherwise gives effect at the time of dasha-infatuation of the respective planet .
+919903891159

2 टिप्‍पणियां:

Rajjaiambe15877@gmail.com