सृष्टि के इस धातल पर मानव-सभ्यता ने जब प्रथम बार अपनी आँखें खोली और सुदूर आकाश मण्डल में उसने ग्रहों,नक्षत्रों और ताराओं को चमकते हुये देखा ,साथ ही साथ यह भी यह भी देखा की आकाश गंगा में ये सभी ग्रह अपने एक निश्चित समय में गतिवान हैं,तो उनका रहस्य जानने के लिए वह उत्कंठित हो उठे ।
उसने यह भी देखना चाहा कि यह आकाश मण्डल में ग्रह,नक्षत्र एवं ताराएं क्या ? हैं एवं क्यों गतिशील हैं तथा इनका मानव पर प्रभाव है।
प्रारम्भ में तो उसने उन ग्रहों एवं नक्षत्रों को देवतुल्य माना और इसी रूप में उनकी पूजा करनी प्रारम्भ भी कर दी ।
वेदों में सूर्य और चंद्रमा को देवता कि संज्ञा देकर उन्हें पूर्ण सम्मान प्रदान किया है ।परंतु प्रकृति के वातावरण के सहयोग से धीरे - धीरे मानव - सभ्यता विकसित होती गई और जब उसने गणित का ज्ञान प्राप्त किया तो उसने पाया कि ये ग्रह दूर रहते हुये भी एक दूसरे से संबन्धित हैं और ये सभी ग्रह सूर्य कि परिक्रमा करते रहते हैं ।
उसने यह भी अनुभव किया की इन ग्रहों के भ्रमण से वायुमंडल में परिवर्तन आता रहता है जिसके चलते ऋतुओं का परिवर्तन एवं मासों में अंतर होता रहता है ।
फिर मानव - सभ्यता ने इनके बारे में विशेष खोज प्रारम्भ की तो उसने यह भी पाया की ये ग्रह सामान्य गतिवान नहीं हैं,इनका प्रभाव मानव जीवन पर और मानव - सभ्यता पर भी क्रमश : पड़ता रहता है और उसने यह भी देखा की इन ग्रहों के प्रभाव के फलस्वरूप एक मानव का दूसरे मानव में अन्तर होता है तथा उसके जीवन में अन्तर आता रहता है । इसको अनुभव में लाने के कारण ही भारतीय ज्योतिष का प्रादुर्भाव हुआ ।
सूर्यादि ग्रहाणां बोध्यं ज्योतिषं शास्त्रम् --
ज्योतिष मूल रूप से ग्रहों ,नक्षत्रों इत्यादि का बोधक है,इसके माध्यम से यह ज्ञात होता है कि कौन सा ग्रह पृथ्वी से कितनी दूरी पर है और उस ग्रह का अन्य ग्रहों से कितना अन्तर है तथा किस प्रकार एक दूसरे संबंध रखता है ।
प्रत्येक ग्रह अपने आप में आकर्षण लिए हुये हैं और प्रत्येक ग्रह की अपने आप में चुम्बकीय शक्ति है और इसी शक्ति के द्वारा प्रत्येक ग्रह एक दूसरे ग्रह को अपनी ओर आकर्षित करता है,इसी को भारतीय ज्योतिष में दृष्टि सम्बंध कहा गया है ।
आकाश मण्डल में जीतने भी ग्रह हैं उन सभी ग्रहों की रश्मियां पृथ्वी पर आती हैं और उन रश्मियों के द्वारा ग्रहों का प्रभाव इस सृष्टि के धरातल पर मानव वर्ग पर पड़ता है ,साथ ही साथ मानव का जीवन तथा क्रिया-कलाप उसी प्रकार से बन जाता है जिस प्रकार से ग्रहों की स्थिति एवं प्रकृति है ।
ऐसी स्थिति होने पर मानव ने देखा कि यदि इन ग्रहों का अध्ययन अच्छी तरह से किया जाय तो यह ज्ञात हो जाएगा कि किस व्यक्ति पर किस ग्रह का कितना प्रभाव है तो मानव - जीवन के सम्बंध में भलीप्रकार से जा सकता है । इसी तथ्य को निरूपित करने के लिए फलित ज्योतिष का जन्म हुआ ।
यत् पिण्डे तत् ब्रह्माण्डे -
आकाश मण्डल अत्यन्त विस्तृत है इसमें चलायमान ग्रहों ,नक्षत्रों इत्यादि को नंगी आँखों से देखना और उसे समझना सम्भव नहीं है अत:जन्म कुण्डली का निर्माण किया गया । यह जन्माङ्ग चक्र एक प्रकार से समस्त गगन मण्डल हैं और आकाश मण्डल में जिसप्रकार ग्रहों की स्थिति है उसी स्थिति को जन्म कुण्डली के माध्यम से दर्शाया जाता है ।
जन्म कुण्डली में १२ खाने होते हैं, ये एक प्रकार से सम्पूर्ण गगन मण्डल को १२ भागों में विभाजित किया जाता है जिससे कि आकाश मण्डल को तथा उसमें स्थित ग्रहों को अच्छी तरह से जाना जा सके ।
मानव जीवन की कोई विशेष घटना जन्म कुण्डली के विशेष भाव के कारण क्यों होती है ----- उदाहरण ----
जन्म कुण्डली का प्रथम भाव शरीर का द्योतक है जिसे हम-आप लग्न के माध्यम से जानते हैं ,जबकि चतुर्थ भाव माँ के लिए होता है,इस बटवारे का मूलाधार अब भी एक रहस्य है,मानव जीवन की सभी घटनाओं को १२ भागों बाटने के लिए प्राचीन महर्षियों का अवश्य ही कोई वैज्ञानिक आधार रहा होगा । इस विषय पर अवश्य ध्यान देना चाहिए कि पालना से लेकर कब्र {चिता }तक की जीव की यात्रा के साथ १२ भावों का सांसारिक सम्बंध है ।
दिन का प्रारम्भ सूर्योदय से लगभग या कुछ घटी ५ घटी पूर्व होता था,इस समय से सूर्योदय तक के क्रिया - कलाप मुख्यत: निजी भाव होते थे ।अत: प्रथम भाव निजी भाव बन गया । जन्म से सभी घटनाओं की उत्पत्ति होती है और हमारे पार्थिव जीवन में परिणामों का अनुभव होता है अत:लग्न का जो अधिपति है पृथ्वी पर जीवन की शर्तों को बतलाता है । आज जब मानव चन्द्रमा पर पहुंचा है तो उसने देखा कि पृथ्वी एक ग्रह के समान बराबर अपनी धुरी पर गतिशील है और दूसरे ग्रहों के समान इसकी भी एक निश्चित गति है परंतु हमारे ऋषियों ने इस तथ्य को हजारों वर्ष पूर्व ही अनुभव कर लिया था और पृथ्वी को भी एक ग्रह मानते हुये उसे जन्म कुण्डली में स्थान दे दिया है अत: प्रथम भाव जन्म से संबन्धित है और उसी को आधार मानकर अन्य ग्रहों के अंतर को पहचाना जाता है ।
दिन का दूसरा अर्ध भाग ५ घटी के सातवें काल में संध्या के बाद का समय आरंभ होता था यह समय हमेशा मनोरंजन और आराम का -सहचरों से मिलने तथा उनके संपर्क से आनंद उठाने का होता था अत: सातवाँ भाव पत्नी या सहयोगियों के साथ सम्बंध का हो गया । लग्न से विपरीत वही भाव होगा जो पति/पत्नी का निर्माण करेगा अत: सातवाँ भाव पति/पत्नी का होता है ।
हांथ हमारे शरीर कि रक्षा करता है अत:भाई पार्थिव जीवन में हमारे सहयोगी होते हैं ,३ भाव सामन्यात: भाइयों का बोधक होता है ।
४ भाव वक्षस्थल को नियंत्रित करता है ,जहाँ से बच्चा पोषाहार प्राप्त करता है ,जब कि खुशी और आनंद की उत्पत्ति मस्तिष्क से होती है । इसी प्रकार से प्रत्येक भाव किसी न किसी भाव से सम्बंध लिए हुये है ।
When human civilization opened its eyes for the first time on this plane of creation and in the distant sky, it saw the planets, constellations and stars shining, as well as seeing that all these planets in the sky Ganges at a certain time If I am in motion, then he got excited to know his secret.
He also wanted to see what planets, constellations and stars in this sky circle? And why are they dynamic and have an impact on humans.
Initially, he considered those planets and constellations as divine and started worshiping them in the same way.
In the Vedas, the sun and moon have been given full respect by naming them as deities. But with the help of the environment of nature, human civilization gradually developed and when he gained the knowledge of mathematics, he found that these planets kept far away. Also related to each other and all these planets revolve around the Sun.
He also felt that the atmosphere of the planet changes due to the travel of these planets, due to which there is a change in the seasons and differences in the months.
Then human civilization started a special investigation about them, then it also found that these planets are not normal motions, they have an impact on human life and human civilization respectively and he also saw that these planets As a result of effect, there is a difference of one human to another human and there is difference in his life. Indian astrology emerged due to its experience.
Suryadi Grahanan Bodhyam Jyotisham Shastra -
Astrology is basically a sign of planets, constellations etc. through which it is known which planet is at a distance from the earth and how much difference that planet has with other planets and how it is related to each other.
Each planet has charms in itself and each planet has magnetic power in itself and by this power each planet attracts another planet towards itself, which is called vision relation in Indian astrology.
There are planets to win in the sky, all those planets come on earth and by those signs the effect of the planets affects the human class on the surface of this creation, as well as the life and activities of human beings are made in the same way. The way planets have their position and nature.
In such a situation, man has seen that if these planets are studied properly, then it will be known that how much influence of which planet is on a person, then one can go well with respect to human life. Astrology was born to represent this fact.
Yat Pinde Tattva Universe -
The sky is very wide, it is not possible to see and understand the moving planets, constellations etc. with naked eyes, so the horoscope was created. This birth cycle is a kind of all Gagan circles and the position of the planets in the sky is reflected through the horoscope.
There are 12 food in the horoscope, in a way, the entire Gagan Circle is divided into 12 parts so that the sky and the planets in it are well known.
Why a particular event of human life happens due to the special feeling of the horoscope ----- Example ----
The first house of the horoscope is a symbol of the body, which we know through the Lagna, while the fourth house is for the mother, the base of this partition is still a mystery, to divide all the events of human life into 12 parts. The ancient Maharshi must have had some scientific basis. It must be noted on this subject that the 12 expressions have a worldly connection with the journey of the creature from the cradle to the tomb.
The beginning of the day was about 5 hours before or after sunrise, from this time the activities till sunrise were mainly private expressions. Hence the first house became a private feeling. All events originate from birth and experience the consequences in our earthly life, so the Ascendant of Ascendant explains the conditions of life on earth. Today, when man has reached the moon, he has seen that the earth is moving like a planet on its own axis and like other planets, it has a fixed speed but our sages had experienced this fact thousands of years ago and the earth Assuming it as a planet, it has given it a place in the birth chart, hence the first house is related to birth and considering the basis of the same, the difference of other planets is recognized.
The second half of the day begins in the seventh period of 5 hours after dusk. It was always a time of entertainment and comfort - to meet and enjoy the companionship and hence the seventh sense of relationship with wife or colleagues. done . The opposite of lagna will be the same sentiment which will make the spouse, hence the seventh house is of the spouse.
Hath protects our body, so brothers are our allies in the earthly life, 3rd sense is generally understood by brothers.
4 Bhava controls the chest, from where the child receives nutrition, whereas happiness and pleasure originate from the brain. Similarly, every emotion is related to some or the other...... Jyotishacharya Pt. Rajeev Pathak - 9903891159

बहुत सुंदर 🙏🙏🙏
जवाब देंहटाएंजय जय परशुरामजी
हर हर महादेव
जय अंबे