मेरी ब्लॉग सूची : INDIAN ASTROLOGY

शुक्रवार, 14 अगस्त 2020

Spiritual and astrological and scientific secrets of Gupta Navratri - गुप्त नवरात्रि का आध्यात्मिक एवं ज्योतिषीय और वैज्ञानिक रहस्य

 Navaratri ... The word Navaratri signifies Nava Ahoratras (special nights). At this time… In these Navratras, people perform many types of fasts, abstinence, rules, yagya, bhajans, pujans, yoga practices etc. to store their spiritual and mental power. .... The basis of Indian astrological calculations is the lunar month.
During Navratri, sadhakas perform special puja of Maa Bhagwati to learn various tantra techniques. Gupta Navaratri is considered very special for Tantra Sadhana etc.
Just as the nine forms of the Goddess are worshiped in Navaratri, in the same way ten Mahavidyas are practiced in the Gupta Navaratri.
Gupta Navaratri holds special significance especially for those associated with Tantric actions, Shakti Sadhana, Mahakal etc. During this time, the seekers of Goddess Bhagwati fast and meditate with very strict rules. During this time people try to attain rare powers by doing long meditation.
During the Gupta Navratri, many seekers worship Maa Kali, Tara Devi, Tripura Sundari, Bhuvaneshwari, Mata Chinnamasta, Tripura Bhairavi, Maa Dhrumavati, Mata Bagalamukhi, Matangi and Kamala Devi for Mahavidya (Tantra Sadhana).
This time is more auspicious and appropriate for vampiric, religious activities for Shakya and Shaivite people.
In this, Mahakal and Mahakali, the gods of holocaust and destruction, are worshiped. Along with this, sadhana of gods and goddesses of destructive deities, i.e., ghosts, vampires, baital, dakini, shakini, khandgi, shulani, shavahni, shavrudha etc. are also done. These sadhanas are performed at a very secret place or in a Siddha crematorium. There are only four crematoriums in the world where Tantra actions result very quickly. These are the crematorium at Tarapith (West Bengal), the crematorium at Kamakhya Peeth (Assam), the Trimbakeshwar (Nashik) and the Chakratirtha crematorium at Ujjain.
In Gupt Navratri, seekers from far and wide come here to do secret practices.

नवरात्रि ... नवरात्र शब्द से नव अहोरात्रों (विशेष रात्रियां) का बोध होता है। इस समय ... इन नवरात्रों में लोग अपनी आध्यात्मिक और मानसिक शक्ति संचय करने के लिए अनेक प्रकार के व्रत, संयम, नियम, यज्ञ, भजन, पूजन, योग साधना आदि करते हैं। .... भारतीय ज्योतिषीय गणना का आधार चंद्रमास ही है।
नवरात्र के दौरान साधक विभिन्न तंत्र विद्याएं सीखने के लिए मां भगवती की विशेष पूजा करते हैं। तंत्र साधना आदि के लिए गुप्त नवरात्र बेहद विशेष माने जाते हैं।
जिस प्रकार नवरात्रि में देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है, ठीक उसी प्रकार गुप्त नवरात्र में दस महाविद्याओं की साधना की जाती है।
गुप्त नवरात्रि विशेषकर तांत्रिक क्रियाएं, शक्ति साधना, महाकाल आदि से जुड़े लोगों के लिए विशेष महत्व रखती है। इस दौरान देवी भगवती के साधक बेहद कड़े नियम के साथ व्रत और साधना करते हैं। इस दौरान लोग लंबी साधना कर दुर्लभ शक्तियों की प्राप्ति करने का प्रयास करते हैं।
गुप्त नवरात्र के दौरान कई साधक महाविद्या (तंत्र साधना) के लिए मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां ध्रूमावती, माता बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा करते हैं।
यह समय शाक्य एवं शैव धर्मावलंबियों के लिए पैशाचिक, वामाचारी क्रियाओं के लिए अधिक शुभ एवं उपयुक्त होता है।
इसमें प्रलय एवं संहार के देवता महाकाल एवं महाकाली की पूजा की जाती है। साथ ही संहारकर्ता देवी-देवताओं के गणों एवं गणिकाओं अर्थात भूत-प्रेत, पिशाच, बैताल, डाकिनी, शाकिनी, खण्डगी, शूलनी, शववाहनी, शवरूढ़ा आदि की साधना भी की जाती है। यह साधनाएं बहुत ही गुप्त स्थान पर या किसी सिद्ध श्मशान में की जाती हैं। दुनिया में सिर्फ चार श्मशान घाट ही ऐसे हैं जहां तंत्र क्रियाओं का परिणाम बहुत जल्दी मिलता है। ये हैं तारापीठ का श्मशान (पश्चिम बंगाल), कामाख्या पीठ (असम) का श्मशान, त्रयंबकेश्वर (नासिक) और उज्जैन स्थित चक्रतीर्थ श्मशान।
 गुप्त नवरात्रि में यहां दूर-दूर से साधक गुप्त साधनाएं करने यहां आते हैं।


1 टिप्पणी:

Rajjaiambe15877@gmail.com