मेरी ब्लॉग सूची : INDIAN ASTROLOGY

बुधवार, 30 सितंबर 2020

Amala Yoga in Indian astrology - भारतीय ज्योतिष में अमला योग

 If one or more planets are situated in the tenth house from the ascendant or the moon in the horoscope of a person, then Amla Yoga is created in that horoscope, so that the person who is under the auspicious effects of this yoga will be very successful in his business field They are seen and such natives are also masters of good character and good conduct! Due to the qualities of such natives, they are seen in the society with respect and respect!
 For the creation of Amla Yoga in one's horoscope, one should be auspicious in the planetary horoscope in the tenth house from the ascendant or moon in the horoscope, because Amla yoga will not be formed in the horoscope if these planets are inauspicious but one can become unlucky. Apart from this, it is also necessary that the planet in the tenth house of the horoscope is strong and devoid of the influence of any inauspicious planet, otherwise such a planet will not be able to create powerful Amla yoga even after being auspicious, due to which the native will not get any special from this yoga. Will not receive benefits!
 For example, if the auspicious Sun is in the tenth house of a horoscope, it is powerless, and the inauspicious Saturn in the fourth house of the horoscope is exerting a strong inauspicious effect on the Sun with its inauspicious vision, then the Amla Yoga formed in such a horoscope is special. It will not be fruitful because the planet that makes this kind of Amla Yoga in the horoscope, that is, the sun itself is powerless and contaminated! In this way, even if an auspicious planet is situated in the tenth house of a horoscope, one must study other important facts of the horoscope before deciding to become Amla Yoga!


यदि किसी जातक की कुण्डली में लग्न  से अथवा चन्द्रमा से दसवें भाव में एक या एक से अधिक ग्रह स्थित हों तब उस कुण्डली  में अमला योग का निर्माण हो जाता है, जिससे  इस योग के शुभ प्रभाव में आने वाला जातक अपने व्यवसायिक क्षेत्र में बहुत सफल देखे जाते हैं तथा ऐसे जातक अच्छे चरित्र और अच्छे आचरण के स्वामी भी होते हैं !  ऐसे जातकों के गुणों के कारण  उनको समाज में आदर तथा सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है !
 किसी की कुण्डली  में अमला योग के निर्माण के लिए कुण्डली  में लग्न अथवा चन्द्रमा से दसवें भाव में उपस्थित ग्रह कुण्डली  में शुभ होने चाहिएं क्योंकि इन ग्रहों के अशुभ होने पर कुण्डली  में अमला योग नहीं बनेगा बल्कि कोई अशुभ योग बन सकता है ! इसके अतिरिक्त यह भी आवश्यक है कि कुण्डली  के दसवें भाव में स्थित ग्रह बलवान हो तथा किसी भी अशुभ ग्रह के प्रभाव से रहित हो अन्यथा ऐसा ग्रह शुभ होने के पश्चात भी शक्तिशाली अमला योग नहीं बना पायेगा, जिसके कारण जातक को इस योग से कोई विशेष लाभ नहीं प्राप्त होगा ! 
 उदाहरण के लिए यदि शुभ सूर्य किसी कुंडली के दसवें भाव में तुला राशि में स्थित होकर बलहीन हैं तथा कुण्डली  के चौथे भाव में स्थित अशुभ शनि अपनी अशुभ दृष्टि से सूर्य पर प्रबल अशुभ प्रभाव डाल रहें हैं तब ऐसी कुण्डली  में बनने वाला अमला योग कोई विशेष फलदायी नहीं होगा क्योंकि कुण्डली  में इस प्रकार के अमला योग को बनाने वाला ग्रह अर्थात सूर्य स्वयं ही बलहीन तथा दूषित है ! इस प्रकार किसी कुण्डली  के दसवें भाव में किसी शुभ ग्रह के स्थित होने पर भी अमला योग बनने का निश्चय करने से पहले कुण्डली के अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का अध्ययन अवश्य कर  लेना चाहिए !

3 टिप्‍पणियां:

Rajjaiambe15877@gmail.com