मेरी ब्लॉग सूची : INDIAN ASTROLOGY

बुधवार, 16 सितंबर 2020

Could not do shraadh-karma, do not be disappointed, do these remedies - नहीं कर सके श्राद्ध-कर्म तो निराश न हों, करें ये उपाय -

 Amavasya Tithi is known as Sarv Pitra Amavasya. This Amavasya is considered to be of great importance in the sacrifice of ancestors. In the scriptures it is called Mokshadayini Amavasya. This date is considered to be auspicious for the salvation of the ancestors made in the horoscope of man as well as for tarpan, pindadan and shradh. On this day, ancestors whose date is not known, are paid to those who have suffered premature death. Taking special measures on this day for the sacrifice of the ancestors brings blessings of the fathers and brings happiness and prosperity in life.
On the day of Sarv Pitri Amavasya, bathe early in the morning and pay obeisance to the ancestors by wearing clean clothes. Elder family members should perform rituals like pindadan or tarpan of their families. The ancestors should offer ingots made of barley flour, sesame and rice during the offering.
First of all, Pitra Amavasya food should be offered to crows, cows and dogs. It is believed that Pitradev comes to feast after taking this form. The crow is considered to be the messenger of Yama.
Pitra Moksha should wake up early in the morning on Amavasya and make a home for the ancestors under the pipal tree of sweet and pure water for their fathers and light a lamp there.
On this day, Brahmins should recite the Agni and Gurud Purana along with food and donations and dakshina and chant mantras related to Pitrupaksha.
On the day of Sarv Pitri Amavasya, donating items made of silver brings peace to the souls of the ancestors and they bless their children with a happy life.
On the day of Moksha Amavasya, keep a chaumukha lamp for your fathers. Put this lamp on the roof of the house after sunset and make sure that your face is in the south direction.

अमावस्या तिथि को सर्व पितृ अमावस्या के नाम से जाना जाता है। पितरों के तर्पण में इस अमावस्या का बड़ा महत्व माना गया है। शास्त्रों में इसे मोक्षदायिनी अमावस्या कहा गया है। यह तिथि मनुष्य की जन्मकुंडली में बने हुए पितृदोष से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ तर्पण, पिंडदान एवं श्राद्ध के लिए अक्षय फलदायी मानी गई है। इस दिन उन पितरों का तर्पण किया जाता है जिनकी तिथि ज्ञात न हो, जो अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए हैं। पितरों के तर्पण के लिए इस दिन विशेष उपाय करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
सर्व पितृ अमावस्या के दिन सुबह जल्दी स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनकर पितरों को श्राद्ध दें। अपने परिजनों का पिंडदान या तर्पण जैसा अनुष्ठान किया जाता तब इसमें परिवार के बड़े सदस्यों को करना चाहिए। पितरों को तर्पण के दौरान जौ के आटे, तिल और चावल से बने पिंड अर्पण करना चाहिए।
सर्व पितृ अमावस्या के दिन बने भोजन को सबसे पहले कौवे, गाय और कुत्तों को अर्पित करना चाहिए। मान्यता है पितरदेव ये रूप धारण कर भोज करने आते हैं। कौए को यम का दूत माना जाता है।
पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर पितरों के निमित्त घर बना मिष्ठान व शुद्ध जल की मटकी पीपल के पेड़ के नीचे अपने पितरों के निमित्त रखकर वहां दीपक जलाना चाहिए।
इस दिन ब्राह्राणों को भोजन और दान-दक्षिणा के साथ अग्नि और गुरुड़ पुराण का पाठ करवाना चाहिए और पितृपक्ष से संबंधित मंत्रों का जाप करना चाहिए।
सर्व पितृ अमावस्या के दिन चांदी से निर्मित वस्तुओं का दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और वे अपनी संतानों को सुखी जीवन का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
मोक्ष अमावस्या के दिन अपने पितरों के लिए चौमुखा दीपक रखें। यह दीपक सूर्यास्त के बाद घर की छत पर रखें और ध्यान रखें कि आपका मुख दक्षिण दिशा में हो। 

1 टिप्पणी:

Rajjaiambe15877@gmail.com