मेरी ब्लॉग सूची : INDIAN ASTROLOGY

मंगलवार, 15 सितंबर 2020

Knowledge of mental illness in Indian astrology - भारतीय ज्योतिष में मानसिक रोग का ज्ञान

 There are many reasons for having mental illness, but what is the astrological basis of these reasons, in astrology, there are some sum of all diseases and some relationships are formed on the basis of which it is known that diseases can happen to a particular person. Huh. But it should be decided by a skilled astrologer, otherwise unnecessary stress may arise.
In mental illness, the Moon, Mercury, fourth house and fifth house are assessed. Moon is the mind, intelligence is seen from Mercury and the fourth sense is also the mind and intelligence is seen from the fifth house.
 When a person loses his or her mental balance by drowning in sentimentality, then the role of the fifth house and moon is considered important in it, the role of the fourth house is considered to be the main role in schizophrenia disease.
 The combination of Saturn and Moon is also not considered auspicious for mental peace.
If the Moon is with Rahu in the horoscope then the person is likely to develop mental illness because Rahu confuses the mind and the Moon is the mind. Mind horses run a lot.
If Mercury, Ketu and the fourth house are being formed in the horoscope and all three are highly afflicted, then the person may have extreme stubbornness and may suffer from schizophrenia.
In the horoscope, the guru is located in the ascendant and Mars is situated in the seventh house or Mars is situated in the seventh house and the guru is situated in the seventh house, then there is a possibility of mental trauma.
If Saturn is in the ascendant in the horoscope and Mars is situated in the fifth house or the seventh house or the ninth house, then there is a possibility of mental illness.
If there is a weak moon on the Krishna side and it is situated in the 12th house with Saturn, then there is a possibility of mental illness, in the combination of Saturn and Moon, the person puts more mental stress.
In the horoscope, Saturn is situated in the ascendant, Sun is in the 12th house, Mars and Moon are situated in the triangle house, then there is a possibility of mental illness.
In the horoscope Saturn and Mars are in the sixth or eighth house.
In the horoscope, if Mercury is in the 3rd house with the planet of sin, or in the 6th or in the eighth or in the twelfth house, then there is a possibility of mental illness.
If Moon's conjunction with Ketu and Saturn is considered highly inauspicious, and it is more likely to be a mental disease if it is near to partial.
When both Saturn and Mars are located in the center of the Moon or Mercury in the horoscope, then there is a possibility of mental illness.
Symptoms in epilepsy of birth -
For this, the position of Moon and Mercury is mainly seen. Also, the position of other planets is also seen, if Saturn and Mars are situated in the sixth or eighth house in the horoscope, then a person may have to face epilepsy related disease.
There is a combination of Saturn and Moon in the horoscope and it is visible from both Mars,
Rahu and Moon should be in the eighth house in the horoscope.
Mentally weak children or retarded children.
At birth, the lagna is in inauspicious effect, especially the relation of Saturn is being formed, this relationship can be formed in any form of vision, vision and position.
If Saturn is looking at the Ascendant from fifth, then a person can become mentally weak from birth.
At the time of birth, Saturn and Rahu are placed in the fifth house in the horoscope of the child, Mercury is in the twelfth house and the fifth house is in the afflicted state, then the child can become mentally weak from birth.
Even if the fifth house, fifth house, moon and mercury are under the influence of all the sin planets, the child can become mentally weak from birth itself.
At the time of birth, the Moon is situated in the lagna and even if you have sight from Saturn and Mars, the person can be mentally weak, Rahu of fifth house also works to corrupt the intellect of the person, intelligence is not good.


 मानसिक बीमारी होने के बहुत से कारण होते हैं लेकिन इन कारणों का ज्योतिषीय आधार क्या है,  ज्योतिष में सभी बीमारियों के कुछ योग होते हैं और कुछ संबंध बने होते हैं जिनके आधार पर यह पता चलता है कि व्यक्ति विशेष को किस तरह के रोग हो सकते हैं. लेकिन इसका निर्धारण किसी कुशल ज्योतिषी से ही कराना चाहिए अन्यथा बेकार का तनाव उत्पन्न हो सकता है । 
मानसिक बीमारी में चंद्रमा, बुध, चतुर्थ भाव व पंचम भाव का आंकलन किया जाता है।  चंद्रमा मन है, बुध से बुद्धि देखी जाती है और चतुर्थ भाव भी मन है तथा पंचम भाव से बुद्धि देखी जाती है। 
 जब व्यक्ति भावुकता में बहकर मानसिक संतुलन खोता है तब उसमें पंचम भाव व चंद्रमा की भूमिका अहम मानी जाती है, सेजोफ्रेनिया बीमारी में चतुर्थ भाव की भूमिका मुख्य मानी जाती है। 
 शनि व चंद्रमा की युति भी मानसिक शांति के लिए शुभ नहीं मानी जाती है।  
जन्म कुंडली में चंद्रमा अगर राहु के साथ है तब व्यक्ति को मानसिक बीमारी होने की संभावना बनती है क्योकि राहु मन को भ्रमित रखता है और चंद्रमा मन है. मन के घोड़े बहुत ज्यादा दौड़ते हैं। 
यदि जन्म कुंडली में बुध, केतु और चतुर्थ भाव का संबंध बन रहा है और यह तीनों अत्यधिक पीड़ित हैं तब व्यक्ति में अत्यधिक जिदपन हो सकती है और वह सेजोफ्रेनिया का शिकार हो सकता है। 
जन्म कुंडली में गुरु लग्न में स्थित हो और मंगल सप्तम भाव में स्थित हो या मंगल लग्न में और सप्तम में गुरु स्थित हो तब मानसिक आघात लगने की संभावना बनती है।  
जन्म कुंडली में शनि लग्न में और मंगल पंचम भाव या सप्तम भाव या नवम भाव में स्थित हो तब मानसिक रोग होने की संभावना बनती है। 
कृष्ण पक्ष का बलहीन चंद्रमा हो और वह शनि के साथ 12वें भाव में स्थित हो तब मानसिक रोग की संभावना बनती है, शनि व चंद्र की युति में व्यक्ति मानसिक तनाव ज्यादा रखता है। 
जन्म कुंडली में शनि लग्न में स्थित हो, सूर्य 12वें भाव में हो, मंगल व चंद्रमा त्रिकोण भाव में स्थित हो तब मानसिक रोग होने की संभावना बनती है। 
जन्म कुंडली में शनि व मंगल की युति छठे भाव या आठवें भाव में हो रही हो। 
जन्म कुंडली में बुध पाप ग्रह के साथ तीसरे भाव में हो या छठे भाव में हो या आठवें भाव में हो या बारहवें भाव में स्थित हो तब भी मानसिक रोग होने की संभावना बनती है । 
यदि चंद्रमा की युति केतु व शनि के साथ हो रही हो तब यह अत्यधिक अशुभ माना गया है और अगर यह अंशात्मक रुप से नजदीक हैं तब मानसिक रोग होने की संभावना अधिक बनती है। 
जन्म कुंडली में शनि और मंगल दोनो ही चंद्रमा या बुध से केन्द्र में स्थित हों तब मानसिक रोग होने की संभावना बनती है। 
मिरगी होने के जन्म कुंडली में लक्षण - 
इसके लिए चंद्र तथा बुध की स्थिति मुख्य रुप से देखी जाती है. साथ ही अन्य ग्रहों की स्थिति भी देखी जाती है,शनि व मंगल जन्म कुंडली में छठे या आठवें भाव में स्थित हो तब व्यक्ति को मिरगी संबंधित बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। 
कुंडली में शनि व चंद्रमा की युति हो और यह दोनो मंगल से दृष्ट हो,
जन्म कुंडली में राहु व चंद्रमा आठवें भाव में स्थित हों। 
मानसिक रुप से कमजोर बच्चे अथवा मंदबुद्धि बच्चे । 
जन्म के समय लग्न अशुभ प्रभाव में हो विशेष रुप से शनि का संबंध बन रहा हो, यह संबंध युति, दृष्टि व स्थिति किसी भी रुप से बन सकता है। 
शनि पंचम से लग्नेश को देख रहा हो तब व्यक्ति जन्म से ही मानसिक रुप से कमजोर हो सकता है। 
जन्म के समय बच्चे की कुण्डली में शनि व राहु पंचम भाव में स्थित हो, बुध बारहवें भाव में स्थित हो और पंचमेश पीड़ित अवस्था में हो तब बच्चा जन्म से ही मानसिक रुप से कमजोर हो सकता है। 
पंचम भाव, पंचमेश, चंद्रमा व बुध सभी पाप ग्रहों के प्रभाव में हो तब भी बच्चा जन्म से ही मानसिक रुप से कमजोर हो सकता है। 
जन्म के समय चंद्रमा लग्न में स्थित हो और शनि व मंगल से दृष्ट हो तब भी व्यक्ति मानसिक रुप से कमजोर हो सकता है,पंचम भाव का राहु भी व्यक्ति की बुद्धि को भ्रष्ट करने का काम करता है, बुद्धि अच्छी नहीं रहती है।

1 टिप्पणी:

Rajjaiambe15877@gmail.com