मेरी ब्लॉग सूची : INDIAN ASTROLOGY

गुरुवार, 24 सितंबर 2020

Yoga created by Venus in Indian astrology - भारतीय ज्योतिष में शुक्र से निर्मित योग

 Venus is the brightest planet among the planets in the sky!
It is believed that the gem of Venus is a diamond, whose brightness never diminishes! Because the power of diamonds never decreases! Venus effective person can do any work! In the Mahadasha of Venus, the person performs more than one act! Venus is such a planet that can provide everything to the native - knowledge, happiness, opulence, fame etc. everything! Auspicious of Venus in the horoscope is very important!
 In the horoscope of Kaal Purush, the second house of Venus has its own house, the seventh house of Taurus is the seventh house of Libra, the twelfth house where Venus is exalted!
Because of its auspiciousness, Venus is the factor of astrology, of medicine, of Netagiri, of wealth, of wife, of opulence, of masculinity, of semen, of singing, of dancing, etc. Meaning, who wants a physical life with knowledge, it is very important for Venus to be strong!
 But if this Venus spoils the person then the person is no longer of any use, because without semen power, character cannot be created and without this where can there be effort, because in the Gita it is clearly written that whose character has gone His everything was gone! Venus of strength and auspiciousness gives a very good life partner, and when the Mahalakshmi arrives at home, then it will make the family very beautiful!
 Venus plays not only for enjoyment, but also in knowledge, character building, a very big or, say, full role!
It is the closest planet to the Sun after Buddha! Therefore, the Sun's glory also lies in it, and when it is with Mercury, it gives it all its strength, meaning Venus also has a big role in the intellect. And Venus is exalted only when the native maintains harmony with his wife!
Venus is a factor of physical pleasures! A lot of the life of the native depends on its condition, because Venus represents love, opulence, enjoyment, marriage, marital life, etc. in the horoscope of the male native!
 The most prevalent and auspicious yoga among Venus
 1- "Malavya Yoga"
 This yoga is formed when Venus is located in its Libra, Taurus or Pisces zodiac from the birth lagna or lunar lagna in the center, then "Malavya Yoga" is formed which is a very good yoga in itself!
2. Lakshmi Narayan Yoga with Venus and Mercury combination
Lakshminarayana creates yoga with the combination of Venus and Buddha, the fruit of which is highly auspicious Raja Yoga factor! This "Lakshmi-Narayana" yoga is not able to show much good effect in Aries, Sagittarius, Pisces Lagna! There are many types of arts in the native due to the "Lakshmi-Narayana" yoga formed in the second-fifth house from Venus Mercury Likewise, Venus of the twelfth house makes a special yoga even if it is in any zodiac other than the Virgo zodiac!
3- "Yoga"
 By increasing the auspicious fruits related to Venus, this yoga gives auspicious results in more and more Venus related subjects.
       Many Raja Yoga are also formed from the position of Venus, in which Venus is the only Raja Yoga factor if it is powerful in class or other way! This yoga is effective in some ascendant, as in Virgo ascendant! Venus Bhagyesh is a positive yogi! In the same way, this special Raja Yoga factor is there in the horoscopes of Capricorn and Aquarius Ascendant. In both these Capricorns, Aquarius ascendant, in any way, it is also powerful and devoid of the influence of sinful planets, then it creates Raja Yoga, which results in auspicious results!
4- "Kalanidhi Yoga"
By making the person adept in some or the other art, he even provides Raja Yoga! In this yoga, there is cooperation of three planets, when in the second or fifth house Jupiter's combination, sight relation is with Venus Mercury, especially if there is a Yuti relationship, then Kalanidhi yoga is formed! The second and fifth sense is related to art! For this reason, Kalanidhi yoga is formed with the support of Jupiter Venus Mercury from the second fifth house itself. In this way many other auspicious yogas are formed from Venus, which are special types of beneficial yoga.
If the Mahadasha-Antardasha is favorable and auspicious on the native, then Yoga will result well and show its full effect! If the planets that make up auspicious yoga are weak then they can be boosted with auspicious results of auspicious yoga!

आकाश में स्थित ग्रहों में शुक्र सबसे चमकीला ग्रह है ! 
मान्यता है कि शुक्र का रत्न हीरा होता है, जिसकी चमक कभी कम नही होती है ! क्योंकि हीरे का पावर कभी कम नहीं होता ! शुक्र प्रभावी व्यक्ति कोई भी कार्य कर सकता है ! शुक्र की महादशा में जातक एक से अधिक कार्य करता है ! शुक्र ऐसा ग्रह है जो जातक को सब कुछ दिला सकता है - ज्ञान, सुख, ऐश्वर्य, प्रसिद्धि आदि सब कुछ ! कुण्डली में शुक्र का शुभ होना बहुत ही आवश्यक होता है !
 काल पुरुष की कुण्डली मे द्वितीय  भाव शुक्र का अपना घर है ,वृषभ राशि का सप्तम भाव  तुला राशि का, बारहवाँ  भाव जहां शुक्र उच्च का होता है ! 
अपनी शुभता के कारण ही ज्योतिष का, डॉक्टरी का, नेतागिरी का, धन का, पत्नी का, ऐश्वर्य का, पुंसत्व का, वीर्य का, गायन-वादन का, नृत्य आदि सब का कारक शुक्र ही हैं ! मतलब जिसको ज्ञान के साथ भौतिक जीवन की चाह है, उसके शुक्र का बलवान होना बहुत जरूरी होता है ! 
 लेकिन यही शुक्र यदि जातक खराब कर ले तब जातक किसी काम का नहीं रह जाता है, क्योंकि बिना वीर्य शक्ति के चरित्र निर्माण नहीं हो सकता है और इसके बिना पुरुषार्थ ही कहाँ हो सकता है, क्योंकि गीता में तो साफ लिखा है कि जिसका चरित्र गया उसका सब कुछ गया ! बल और शुभ का शुक्र बहुत अच्छी जीवन संगिनी प्रदान करता है, और घर मे साक्षात महालक्ष्मी आ जाये तब कुल का बहुत सुंदर निर्माण करेगी ही !
 शुक्र सिर्फ भोग के लिए ही नही अपितु ज्ञान, चरित्र निर्माण में भी बहुत बड़ी या कहिये पूर्ण भूमिका निभाता है ! 
यह बुद्ध के बाद सूर्य के सबसे समीप का ग्रह है ! अतः सूर्य का तेज भी इसमें निहित होता है, और बुध के साथ हो तब उसको अपना सारा बल दे देता है, मतलब बुद्धि में भी शुक्र की बहुत बड़ी भूमिका है ! और शुक्र तभी बली होता है जब जातक अपनी पत्नी के साथ सामन्जस्य बनायें रखता है ! 
शुक्र भौतिक सुख सुविधाओं का कारक है !  इसकी स्थिति पर जातक के जीवन का बहुत सारा भाग निर्भर करता है, क्योंकि शुक्र प्यार, ऐश्वर्य, भोग, पुरुष जातक की कुण्डली में विवाह, वैवाहिक जीवन आदि का प्रतिनिधित्व करता है !
 शुक्र से बनने वाले योगो में सबसे अधिक प्रचलित और शुभ योग —
 1-“मालव्य योग” 
 यह योग तब बनता है जब शुक्र अपनी तुला राशि, वृष राशि या मीन राशि में जन्म लग्न से या चंद्र लग्न से केंद्र में स्थित होता है तब “मालव्य योग” बनता है जो कि अपने आप में बहुत श्रेष्ठ योग है !
2.  शुक्र-बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग 
शुक्र व बुद्ध की युति से लक्ष्मीनारायण योग बनाता है, जिसका फल अत्यधिक शुभ राजयोग कारक होता है ! यह "लक्ष्मी-नारायण” योग मेष, धनु, मीन लग्न में ज्यादा अच्छा प्रभाव नही दिखा पाता ! शुक्र बुध युति से बनने वाला “लक्ष्मी-नारायण’ योग दूसरे-पाँचवे भाव में होने से जातक के अंदर कई तरह की कलाएं नजर आती हैं, इसी तरह बारहवें भाव का शुक्र कन्या राशि के आलावा किसी भी राशि में हो तब भी एक विशेष योग बनाता है !
3- “भोग-योग”  
 यह योग शुक्र से  सम्बंधित शुभ फलो में वृद्धि करके जातक को अधिक से अधिक शुक्र सम्बंधी विषयों में शुभ फल देता है ! 
       शुक्र की स्थिति से कई राजयोग भी बनते हैं, जिसमे शुक्र वर्गोत्तम या अन्य तरह से बलशाली होने पर अकेला राजयोग कारक होता है ! यह योग कुछ ही लग्नो में कारगर होते हैं, जैसे कि कन्या लग्न में ! शुक्र भाग्येश धनेश होकर योगकारक है ! इसी तरह मकर, कुम्भ लग्न की कुण्डलियो में यह विशेष राजयोग कारक होता है ! इन दोनों मकर, कुम्भ लग्न में किसी भी तरह से यह अकेला भी बलशाली और पाप ग्रहो के प्रभाव से रहित होता है, तब राजयोग बनाता है, जिसके फल शुभ फल कारक होते हैं !
4- “कलानिधि योग”  
जातक को किसी न किसी कला में माहिर बनाकर राजयोग तक प्रदान करता है ! इस योग में तीन ग्रहो का सहयोग रहता है, जब दूसरे या पाँचवे भाव में बृहस्पति की युति, दृष्टि सम्बन्ध शुक्र बुध से होता है, विशेष रूप से युति सम्बन्ध हो तब कलानिधि योग बनता है ! दूसरा और पाचवां भाव कला से सम्बंधित है ! इस कारण दूसरे पांचवे भाव से ही कलानिधि योग बृहस्पति शुक्र बुध के सहयोग से बनता है ! इस तरह अन्य कई शुभ योग शुक्र से बनते हैं, जो विशेष तरह के लाभकारी योग होते हैं !
जातक पर महादशा-अन्तर्दशा अनुकूल और शुभ हो तब योग अच्छी तरह से फलित होकर अपना पूरा प्रभाव दिखाते हैं ! शुभ योग बनाने वाले ग्रहो के कमजोर होने पर उन्हें उपाय से बली करके शुभ योग के शुभ फलो को बढ़ाया जा सकता है !

1 टिप्पणी:

Rajjaiambe15877@gmail.com