मेरी ब्लॉग सूची : INDIAN ASTROLOGY

शनिवार, 17 अक्टूबर 2020

Vastu Shastra # When considering worship consider important - वास्तु शास्त्र #पूजा करते समय महत्वपूर्ण विचार करें -

 1- The house of worship or the place designated for worship should always be at the northeast angle (north east direction) of the house, the idol or photo installed in the temple of the house should not be larger than 9 inches, but excluding the Shivalinga Argh installed in the house or courtyard. Should not be bigger than the thumb!
2- The house of worship should be cleaned daily, old flowers, garlands, ashes of incense sticks, dust deposited on photos or idols and should also clean that room well! No broken idol, or other items and items used in the worship should be kept in the house of worship, this creates negative effect!
3- Never offer stale flowers and leaves in worship! You break the flowers etc. before the pooja every day, but do keep in mind one more thing, never break the flowers used in the worship in the evening!
4- Always use clean and fresh water in worship! Offer water to God in a copper vessel!
5- Never keep Ganga water in plastic, iron or aluminum utensils, this affects the purity of Ganga water! Before taking water, clean the utensils thoroughly.
6- Always use clean items during worship! Yes, Tulsi leaf is never stale or old, so you can wash them with water and use them again in the worship of God!
7- Never go to the temple wearing leather shoes, slippers or belts! The temple is a sacred place and any thing made of leather contains the skin of dead creatures, so according to the scriptures, things made of leather should be kept away from the temple! There should be no bar, kabard, cupboard above the place of worship in the worship hall. If already, then there are religious books in it. Do not keep anything other than pooja material!
8- Never put a photo of any deceased or ancestor in the house of worship! There should be no staircase living through the top of the place of worship, nor should there be a latrine, a bath room, just adjacent to the wall! Due to its negativity, the gods and goddesses never dwell there and curse them separately when they are worshiped.
9-Do not offer water in peepal tree on Wednesday and Sunday! In other days, light a lamp of ghee and do a circumambulation!
10- Do not ring the bell while doing puja because it eliminates the negative energy of the house and transmits positive energy!
11- God should never offer rice to Lord Vishnu, Basil to Ganesha, Durva to Goddess, Vilva letter to Surya, according to the scriptures, the gods related to doing so are angry

1- पूजा घर अथवा पूजा के लिए निर्धारित स्थान हमेशा घर के ईशान कोण( उत्तर पूर्व दिशा ) में होना चाहिए, घर के मन्दिर में स्थापित मूर्ति अथवा फोटो 9 इंच से बड़ी नहीं होनी चाहिए, परन्तु घर या आंगन में स्थापित शिवलिंग अर्घ को छोड़कर अंगूठे से बड़ा नहीं होना चाहिए !

2- पूजाघर की अच्छी तरह दैनिक साफ सफाई करनी चाहिए, पुराना फूल, माला, अगरबत्ती की राख, फोटो या मूर्तियों पर जमा धूल एवं उस कमरे को भी अच्छी तरफ साफ कर लेना चाहिए ! पूजाघर में कोई टूटी फूटी मूर्ति, या अन्य सामान तथा पूजा में प्रयुक्त होने वाली वस्तुओं के अलावा कोई भी वस्तु नहीं रखनी चाहिए, इससे नकारात्मक प्रभाव पैदा होता है !

3- पूजा में कभी भी बासी फूल और पत्ते न चढ़ाएं ! आप प्रतिदिन पूजा से पहले फूल आदि तोड़ लें लेकिन एक और बात का ध्यान अवश्य रखें, कभी भी पूजा में इस्तेमाल होने वाले फूल को शाम के समय न तोड़ें !

4- हमेशा साफ़ और ताज़े जल का उपयोग पूजा में करें ! भगवान को जल तांबे के बर्तन में अर्पित करें ! 

5- गंगाजल कभी भी प्लास्टिक, लोहे अथवा एल्यूमीनियम के बर्तन में न रखें, इससे गंगा जल की पवित्रता प्रभावित हो जाती है ! जल लेने से पूर्व आप बर्तन को अच्छी तरह साफ़ कर लें !

6- पूजा के दौरान हमेशा स्वच्छ वस्तुओं का ही इस्तेमाल करें ! हाँ, तुलसी पत्ता कभी बासी या पुराना नहीं होता है इसलिए उन्हें जल से धो कर आप दोबारा भगवान की पूजा में इस्तेमाल कर सकते हैं !

7- मंदिर में कभी भी चमड़े के जूते, चप्पल या बेल्ट पहन कर न जाएँ ! मंदिर एक पवित्र स्थान है और चमड़े से बनी किसी भी वस्तु में मृत जीवों का चर्म होता है इसीलिए शास्त्रों के अनुसार चमड़े से बनी चीजों को मंदिर से दूर रखना चाहिए ! पूजाघर में पूजा के स्थल के ऊपर कोई टाँड़, कबर्ड, आलमारी नहीं होनी चाहिए ! यदि पहले से है तब उसमें धार्मिक पुस्तकें. पूजा सामाग्री के अतिरिक्त कुछ भी न रखें !

8- पूजा घर में कभी भी किसी मृतक या पूर्वज की फोटो न लगाएँ ! पूजास्थल के ऊपर से होकर कोई सीढ़ी जीना नहीं होना चाहिए, न ठीक सटी दीवाल से लगा लैट्रिन, बाथ रूम ही होना चाहिए ! इसकी नकारात्मकता से वहाँ देवी देवता कभी वास नहीं करते और पूजा करने पर श्राप अलग से देते हैं !

9- पीपल के पेड़ में बुधवार और रविवार को जल अर्पित न करें ! अन्य दिनों में घी के दीप जलायें और परिक्रमा करें !

10- पूजा करते वक़्त घंटी अवश्य बजाएं क्योंकि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा  समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है !

11- विष्णु भगवान को चावल, गणेश जी को तुलसी, देवी को दूर्वा, सूर्य को विल्व पत्र कभी नहीं चढ़ाना चाहिए, शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से सम्बन्धित देवता रुष्ट हो जाते हैं !



1 टिप्पणी:

Rajjaiambe15877@gmail.com