मेरी ब्लॉग सूची : INDIAN ASTROLOGY

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020

Why Surya Narayana is arghya in Sanatan Dharma? - सनातन धर्म में सूर्य नारायण को अर्घ्य क्यों ?

 On the morning of the morning, red flowers with rice, blood, rice, etc., filled with copper, etc. (in copper vessels) filled with water, chanting the Surya Mantra with a happy heart, should offer flowers to Lord Surya by offering Arghya
With this argydhan, Lord Surya is pleased and gives age, health, wealth, grain, son, friend, kalatra, fast, semen, fame, Kanti, Vidya, Vaibhava and good fortune and Surya Lok is attained.
According to the scriptures, Arghya should be offered to the Sun in the morning by facing towards the east and facing towards the west in the evening.
According to water treatment and Ayurveda, the morning sun should be carried on the head by taking a pot of water and offering water.
 Keep your eyes in the middle of the stream so that the rays of the sun filter through the water fall between the two eyes. This increases the light and intellectual ability of the eyes. If you are having trouble in your job, start burning the sun regularly, then there is cooperation from the higher officer and difficulties are overcome.
1. Arghya is considered the best in the first rays of sunrise.
2. First of all, take bath before the sunrise in the morning before retirement. Then posture in front of the rising sun. Stand on the pedestal and take holy water in a copper vessel.
3. Red flowers, rice, etc., containing blood donation, water should be offered in a copper vessel three times with water or an anjuli of your hand while reciting the mantra in water.
4. As soon as the sunrise is seen in the east direction, you hold the copper vessel with both hands and offer water in such a way that the sun and the rays of the sun are visible from the edge of water.
5. Keep in mind that while offering water, the water that you are offering to Sun God should not touch the feet.
6. If possible, keep a vessel so that the water you are offering does not touch your feet, put the water stored in the vessel again in a plant.
7. If the Sun God is not visible, then there is no problem that you should look in the form of a symbol and give water to a place which is pure and holy. Should not do.
8. After that, touch the water and land with both hands and bow to the forehead, eyes, ears and throat once to Lord Sun God.
9. Do regular recitation of Aditya Hriday.
10. To avoid blindness, 'Netropanishad' should be recited daily.
11. Oil, salt should not be eaten on Sunday and should eat at the same time.
12. Wish for health, avoid eye disease and offer water to Sun three times.
13. Generally, the following mantras should be chanted at the time of offering water.
14.ॐ Ahi Surya millennials Tejorache Jagatpate.
Compassionate Mamabhaktya Grihanarghyam Divakar:.
ॐ Hr Hrin Surya, Sahastrakirnay.
 Desired fruit dehi dehi swaha:.
 After this, water should be sprinkled all around in the Anjali of the hand directly. Again, you should revolve around your place seven times and then lift the pedestal and bow to it.
15. Other mantras of Surya Dev are as follows: Surya Mantra - Un Surya Namah.
Tantraokta Mantra - Un Ghirmani Surya Namah. Un Jun Surya Surya Namah.
Mythological mantra of Sun -
Japakusum sankasham kashyapayam mahadyutim.
Tamorim Sarvapapaghnam Pranato's Smi Divakaram.
Surya Gayatri Mantra -
Om Aditya Vidmhe Prabhakarai Dheemahi Tannah Surya: Prachodayat.
Vedokta Mantra of the Sun - Appropriation - Aukrishnetti Mantrasya Hiranyastupa: Rishi:,
Trishtupa Chanda: Savita Devta, Shri Surya Preityarth Jape appropriation.
Veda Mantra - Un a Krishnane Rajasa Currents Investyannamrutna Mauryancha.


नित्य  प्रात:काल रक्त चंदनादि से युक्त लाल पुष्प, चावल आदि ताम्रमय पात्र (तांबे के पात्रमें) जल भरकर प्रसन्न मन से सूर्य मंत्र का जाप करते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पुष्पांजलि देनी चाहिए।
इस अर्घ्यदान से भगवान सूर्य प्रसन्न होकर आयु, आरोग्य, धन, धान्य, पुत्र, मित्र, कलत्र, तेज, वीर्य, यश, कान्ति, विद्या, वैभव और सौभाग्य को प्रदान करते हैं तथा सूर्य लोक की प्राप्ति होती है।
शास्त्रों के मुताबिक प्रातःकाल पूर्व दिशा की ओर मुख करके और शाम के वक्त पश्चिम की ओर मुख करके सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए।
जल चिकित्सा और आयुर्वेद के अनुसार प्रातःकालीन सूर्य को सिर के ऊपर पानी का बर्तन ले जाकर जल अर्पित करना चाहिए।
 अपनी दृष्टि जलधारा के बीच में रखें ताकि जल से छनकर सूर्य की किरणें दोनों आंखों के मध्य में पड़ें। इससे आंखों की रौशनी और बौद्धिक क्षमता बढ़ती है।जिनकी नौक वहरी में परेशानी चल रही हो वह नियमित सूर्य को जल देना शुरु करें तो उच्चाधिकारी से सहयोग मिलता है और मुश्किलें दूर होती हैं।

1. सूर्योदय के प्रथम किरण में अर्घ्य देना सबसे उत्तम माना गया है।
2. सर्वप्रथम प्रात:काल सूर्योदय से पूर्व नित्य-क्रिया से निवृत्त्य होकर स्नान करें।उसके बाद उगते हुए सूर्य के सामने आसन लगाए।पुनः आसन पर खड़े होकर तांबे के पात्र में पवित्र जल लें।
3. रक्तचंदन आदि से युक्त लाल पुष्प, चावल आदि तांबे के पात्र में रखे जल या हाथ की अंजुलि से तीन बार जल में ही मंत्र पढ़ते हुए जल अर्पण करना चाहिए।
4. जैसे ही पूर्व दिशा में सूर्योदय दिखाई दे आप दोनों हाथोंसे तांबे के पात्र को पकड़कर इस तरह जल अर्पण करे की सूर्य तथा सूर्य की किरण जल की धार से दिखाई दें।
5. ध्यान रखें जल अर्पण करते समय जो जल सूर्यदेव को अर्पण कर रहें है वह जल पैरों को स्पर्श न करे।
6. सम्भव हो तो आप एक पात्र रख लीजिये ताकि जो जल आप अर्पण कर रहे है उसका स्पर्श आपके पैर से न हो पात्र में जमा जल को पुनः किसी पौधे में डाल दे।
7. यदि सूर्य भगवान दिखाई नहीं दे रहे है तो कोई बात नहीं आप प्रतीक रूप में पूर्वाभिमुख होकर किसी ऐसे स्थान पर ही जल दे जो स्थान शुद्ध और पवित्र हो।जो रास्ता आने जाने का हो भूलकर भी वैसे स्थान पर अर्घ्य (जल अर्पण) नहीं करना चाहिए।
8. पुनः उसके बाद दोनों हाथो से जल और भूमि को स्पर्श करे और ललाट, आँख कान तथा गला छुकर भगवान सूर्य देव को एकबार प्रणामकरें।
9. आदित्य हृदय का नियमित पाठ करें।
10. अंधेपन से रक्षा के लिए 'नेत्रोपनिषद्' का प्रतिदिन पाठ करना चाहिए।
11. रविवार को तेल, नमक नहीं खाना चाहिए तथा एक समय ही भोजन करें।
12. स्वास्थ्य लाभ की कामना, नेत्र रोग से बचने एवं सूर्य को तीन बार जल अर्पित करें । 
13. सामान्यतः जल अर्पण के समय निम्न मंत्रो का जप करना चाहिए।
14.ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजोराशे जगत्पते। 
अनुकंपय मामभक्त्या गृहणार्घ्यं दिवाकर:।।
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय, सहस्त्रकिरणाय।
 मनोवांछित फलं देहि देहि स्वाहा :।।
 इसके बाद सीधे हाथ की अंजलि  में जल लेकर अपने चारों ओर छिड़कना चाहिए। पुनः अपने स्थान पर ही सात बार घुमकर परिक्रमा करना चाहिए ततपश्चात आसन उठाकर उस स्थान को नमन करें।
15. सूर्य देव के अन्य मन्त्र निम्न प्रकार से है:सूर्य मंत्र – ऊँ सूर्याय नमः ।
तंत्रोक्त मंत्र – ऊँ घृणि सूर्याय नमः । ऊँ जुं सः सूर्याय नमः ।
सूर्य का पौराणिक मंत्र –
जपाकुसुम संकाशं काश्यपेयं महाद्युतिम ।
तमोरिम  सर्वपापघ्नं प्रणतोsस्मि दिवाकरम् ।।
सूर्य गायत्री मंत्र --
ऊँ आदित्याय विद्महे प्रभाकराय धीमहि तन्नः सूर्य :प्रचोदयात् ।
सूर्य का वेदोक्त मंत्र-विनियोग –ऊँ आकृष्णेनेति मंत्रस्य हिरण्यस्तूप: ऋषि:,
त्रिष्टुप छन्द:सविता देवता, श्री सूर्य प्रीत्यर्थ जपे विनियोगः ।
वेद मंत्र – ऊँ आ कृष्णेन राजसा वर्तमानों निवेशयन्नमृतं मर्त्यञ्च ।हिरण्ययेन सविता रथेना देवो याति भुवनानिपश्यन् ।। 

1 टिप्पणी:

Rajjaiambe15877@gmail.com