मेरी ब्लॉग सूची : INDIAN ASTROLOGY

मंगलवार, 15 दिसंबर 2020

भारतीय ज्योतिष में व्यापार के सफल योग Successful Yoga of Business in Indian Astrology

 Business gives a person freedom and immense prosperity. You can get out of your range by trading. Business is the only way

that can fulfill your growing aspirations. Your needs can be fulfilled by trade, but the question is, will you succeed in business? Because in today's time, much capital and hard work is required to do business, apart from that it is very difficult to cross the competition gap. The answer to all these questions are hidden in your horoscope.
Different trading totals ---
1- The tenth house of the horoscope is called Karma Sthan, if the Jupiter, Leo, Virgo and Sagittarius Ascendant are in a dual nature or influence on each other with the owner of Dhanesh or benefesh Karma Sthan, then such a person will be a successful Become a businessman. Such people are the total lamp in their family. The stronger the planets mentioned above, the greater are the chances of success.
2- The position of money in birth chart should be very strong for business. In the horoscope, Dhanesh or Benefesh are of a high state and if they make relationship with Ashtamesh and Dwadash, then the business of a person reaches out of his country. Such natives are the owners of crores.
3- If more than one planet has an auspicious effect on lagna, wealth and karma, then the person comes to more than one stotra. Such a person performs many types of trading.
4- Mercury is called a merchant. If auspicious position of Mercury is in the lagna, wealth, seventh, tenth and eleventh place, then the native becomes a successful businessman. Such people are also seen doing business in love affairs.
5- Libra sign represents Taraju. And the twofold signs indicate more than one path. If most of the planets in the horoscope are sitting in these zodiac signs, then the native does business and is successful.
6- If the horoscope is strong in the horoscope, then such a person would not be able to work under anyone. Creates new routes for themselves. If Tritiyesh makes auspicious relationship with Dhanesh and Bhanesh, then the native is a successful businessman. And many traders work for him.

व्यापार व्यक्ति को स्वतंत्रता और अत्यधिक समृद्धि देता हैं। व्यापार के द्वारा आप अपनी सीमा से बाहर निकल सकते हों। व्यापार ही एक ऐसा मार्ग हैं, जो आपकी बढती महत्वकांक्षाओं की पूर्ती कर सकता हैं। व्यापार के द्वारा आपकी जरुरतों को पूरा तो किया जा सकता हैं लेकिन सवाल यह हैं कि क्या व्यापार में सफलता मिल पायेगी? क्योंकि आज के समय में व्यापार करने के लिये अत्यधिक पूंजी व मेहनत की जरुरत होती हैं, उसके अलावा प्रतिस्पर्धा जैसी खाई को पार करना अत्यधिक मुश्किल हैं। इन सभी प्रश्नों का जवाब आपकी जन्म कुंडली में छुपा हुआ हैं।
विभिन्न व्यापारिक योग---
1- जन्म कुंडली के दशम भाव को कर्म स्थान कहा जाता हैं, वृष, सिंह, कन्या तथा धनु लग्न वाले जातकों का यदि धनेश या लाभेश कर्म स्थान के मालिक के साथ द्विस्वाभाव राशि में स्थित हो या एकदूसरे पर प्रभाव हो तो ऐसा जातक एक सफल व्यापारी बनता हैं। ऐसे जातक अपने परिवार में कुल दीपक होते हैं। ऊपर वर्णित ग्रह जितने बलवान होंगे उतनी ही बडी सफलता के मिलने के असार रहते हैं।
2- व्यापार हेतु जन्म कुंडली मे धन कि स्थिती अत्यधिक मजबूत होनी चाहिये। जन्म कुंडली में धनेश या लाभेश उच्च अवस्था के हों तथा अष्टमेष व द्वादश से सम्बंध बनाते हो तो व्यक्ति का व्यापार अपने देश से बाहर तक पहुंच जाता हैं। ऐसे जातक करोडों के स्वामी होते हैं।
3- लग्न, धन व कर्म स्थान पर एक से अधिक ग्रहों का शुभ प्रभाव हो तो जातक के पास धन एक से अधिक स्तोत्र से आता हैं। ऐसा जातक कई प्रकार के व्पापार करता हैं।
4- बुध ग्रह को व्यापारी कहा जाता हैं। बुध की शुभ स्थिति लग्न, धन, सप्तम,दशम व एकादश स्थान पर हो तो जातक सफल व्यापारी बनता हैं। ऐसे लोग प्रेम सम्बंधो में भी व्यापार करते नजर आते हैं।
5- तुला राशि तराजु को प्रदर्शित करती हैं। तथा द्विस्वाभाव राशियां एक से अधिक मार्ग को दर्शाते हैं। यदि जन्म कुंडली के अधिकत्तर ग्रह इन राशियों में बैठे हो तो जातक व्यापार करता हैं और सफल होता हैं।
6- जन्म कुंडली में अगर तृतियेश बलवान हो तो ऐसा जातक किसी के अधीन कार्य नही कर पाता। अपने लिये नये मार्ग बनाता हैं। यदि धनेश व लाभेश के साथ तृतियेश शुभ सम्बंध बनाये तो जातक सफल व्यापारी होता हैं। और कई व्यापारी उसके लिये कार्य करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Rajjaiambe15877@gmail.com