मेरी ब्लॉग सूची : INDIAN ASTROLOGY

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020

Bhakuta faults and consequences in Indian astrology - भारतीय ज्योतिष में भकूट दोष और परिणाम

 When the horoscopes are matched with the Ashtakuta class for the marriage of the bridegroom, then the seventh code is Bhakuta, which has 7 out of 36 points! People do not pay any attention to it when matching gets 20 or more marks, but this code is not only important for matching marks but also to protect the husband and wife from mutual harm and marital life. Is also necessary!
. Bhakuta dosha depends on mutual synergy according to the situation in the solar system of the zodiac signs of both sides (bride and groom).
It gives ill effect when it is in three types of combination and in Ashtakoot, seven points of Bhakoot become zero in case of defect!
Those three conditions are as follows: -
1 - Two Dwight Bhakut
 2 - Neo-Panchak Bhakut
3 - Shadashtak Bhakoot!
1 - Bilingual Bhakoot: - When the births of the bride and the girl are located back and forth, then this defect is made!
 Barring Leo and Virgo zodiac exceptions, this dosha has an effect on all other incoming zodiac signs! Although the Leo and Virgo zodiac signs will also get zero points!
2 - Nav Panchak Bhakoot: - When the relationship between Nav Panchak and the girl is born, this defect is effective. If it is counted from Virgo's zodiac to the bride's zodiac or from the bride's zodiac to the zodiac's zodiac including both zodiac signs, if it falls in the ninth or fifth position, then it is a Bhakoot Dosh!
3 - Shadashtak Bhakuta Dosha: - If six and eight are related to the zodiac sign of groom or bridegroom, that is, six or eight when counting both from the zodiac or the zodiac to the zodiac of the bridegroom, then this dosha becomes is !
This is the worst kind of bhakoot and if there is a mutual marriage due to this defect, then the husband and wife will not be in harmony and the marital life will be full of crisis!
It is a matter of the effect of Bhakuta dosha to match the relations of husband and wife in marriage. Now we would like to mention that due to these defects, the mutual harmony between the twelve zodiac signs in the Bhakra cycle is not only male and female but if there is a bivariate, neparchaka or shadyakta relationship between the two people, then the mutual connection between the two people cannot sit and The two can never be unanimous! One will answer exactly the opposite of what he says! Their partnerships can never be successful! Therefore, while making friends, assistants, retainers or associates, attention should also be paid to Bhakuta dosha!
. Not only this, if there is a relation between the births of two members of the family, then there will be a lack of mutual coordination between them due to Bhakuta Dosh and both can never be unanimous!

जब वर कन्या के विवाह हेतु कुण्डलियों का मिलान अष्टकूट वर्ग से किया जाता है तब उसमें सातवाँ कूट भकूट होता है, जिसके 36 में से 7 अंक होते हैं ! इस पर लोग उस स्थिति में कतई ध्यान नहीं देते जब मिलान से 20 या अधिक अंक प्राप्त हो जाता है, परन्तु यह कूट मात्र मिलान के अंक के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि यह पति पत्नी के आपसी तालमेल और वैवाहिक जीवन को संकट से बचाने हेतु भी आवश्यक है ! 
.     भकूट दोष दोनो पक्षो (वर व कन्या) की राशियों की सौर मण्डल में स्थिति के अनुसार आपसी तालमेल  पर निर्भर होता है ! 
यह तीन प्रकार के संयोजन में होने पर कुप्रभाव देता है और अष्टकूट में भकूट के सात अंक दोष की स्थिति में शून्य हो जाते हैं ! 
वह तीन स्थितियाँ निम्न हैं :—
1 - द्वि-द्वादश भकूट 
 2 - नव-पंचक भकूट 
3 - षडाष्टक भकूट !
1 - द्विद्वादश भकूट :— जब वर व कन्या की जन्म राशियाँ आगे पीछे स्थित होती हैं तब यह दोष बनता है !
 सिंह व कन्या राशि को अपवाद स्वरूप छोड़ कर अन्य सभी क्रमशः आने वाली राशियों पर इस दोष का प्रभाव पड़ता है ! यद्यपि कि सिंह व कन्या राशि वालों को भी अंक शून्य ही मिलेंगे !
2 - नव पंचक भकूट :— जब वर व कन्या की जन्म राशियों में आपस में नव पंचक का सम्बन्ध बन रहा हो तब यह दोष प्रभावी होता है ! चाहे कन्या की राशि से वर की राशि तक गिनने पर अथवा वर की राशि से कन्या की राशि तक दोनो राशियों को सम्मिलित करते हुए गिनने पर यदि वह नौवे या पाँचवें स्थान पर पड़ती हों तब यह भकूट दोष है !
3 - षडाष्टक भकूट दोष :— यदि वर या कन्या की राशि से आपस में छः और आठ का सम्बन्ध बनता हो अर्थात कन्या या वर की राशि से दूसरे की राशि तक दोनो को सम्मिलित करते हुए गिनने पर छः या आठ आता है तब यह दोष बनता है ! 
यह सबसे निकृष्ट किस्म का भकूट है और इस दोष के रहते यदि परस्पर विवाह हुआ तो पति पत्नी में तालमेल नहीं रहेगा और वैवाहिक जीवन संकट से भरा होगा !
.यह तो रही विवाह में पति पत्नी के सम्बन्धो के मिलान हेतु भकूट दोष के प्रभाव की बात ! अब हम यह बताना चाहेंगे कि भचक्र में स्थित बारह राशियों में आपसी तालमेल इन दोषों के कारण स्त्री पुरुष ही नहीं किन्ही भी दो व्यक्तियों की जन्म राशियोँ में यदि द्विद्वादश, नवपंचक या षडाष्टक सम्बन्ध बनता है तब उन दोनो व्यक्तियों में आपसी तालमेल नहीं बैठ सकता और दोनो कभी भी मतैक्य नहीं हो सकते हैं ! एक जो कुछ कहेगा दूसरा उसका ठीक उल्टा जवाब देगा ! इनकी आपस में पार्टनरशिप कभी भी सफल नहीं हो सकती हे ! अतः दोस्त, असिस्टेंट, अनुचर या सहयोगी बनाते समय भी भकूट दोष पर ध्यान देना चाहिए ! 
.    यही नहीं परिवार के दो सदस्यों की जन्म राशियों में भी यदि यह सम्बन्ध होगा तब भकूट दोष के कारण उनमें आपसी तालमेल की कमी होगी और दोनो कभी मतैक्य नहीं हो सकते हैं !

1 टिप्पणी:

Rajjaiambe15877@gmail.com