जातक के जन्म कुण्डली में यदि चंद्रमा से द्वादश तथा द्वितीय भाव में सूर्य, राहु-केतु के अतिरिक्त कोई अन्य ग्रह स्थित न हो तो ‘क्रेमद्रुम’ नामक अशुभ योग निर्मित होता है।
वेद में कहा गया है क़ि“चन्द्रमा मनसो जाताश्चक्षो सूर्यो अजायत.”
इस प्रकार हम देखते है क़ि चन्द्रमा का मन से घनिष्ठ सम्बन्ध है, इसीलिए समस्त प्राणियों के लिए मानसिक सुख शान्ति का प्रभाव कारक ग्रह चन्द्रमा माना गया है, चन्द्रमा एक जलीय ग्रह है ! पौराणिक मतानुसार इसकी उत्पत्ति समुद्र से मानी गयी है, यह एक अत्यंत ही शीतल ग्रह है, संभवतः इसीलिए भगवान शिव इसे अपने सिर पर धारण किये रहते है !
केमद्रुम योग के बारे में ऐसी मान्यता है कि यह योग जिस जातक की कुण्डली में निर्मित होता है उसे आजीवन संघर्ष और अभाव में ही जीवन यापन करना पड़ता है। इसीलिए ज्योतिष के अनेक विद्वान इसे ‘दुर्भाग्य का प्रतीक’ कहकर परिभाषित करते हैं। लेकिन यह अवधारणा पूर्णतः सत्य नहीं है। व्यवहार में ऐसा पाया गया है कि कुण्डली में गजकेसरी, पंचमहापुरुष जैसे शुभ योगों की अनुपस्थिति होने पर भी केमद्रुम योग से युक्त कुण्डली के जातक कार्यक्षेत्र में सफलता के साथ-साथ यश और प्रतिष्ठा भी प्राप्त करते हैं। ऐसे में क्या कहा जाये। क्या शास्त्रों में लिखी बातों को असत्य या निर्मूल कहकर केमद्रुम योग की परिभाषा पर प्रश्न चिह्न लगा दिया जाये।
“केमद्रुमे भवति पुत्र कलत्र हीनो देशान्तरे ब्रजती दुःखसमाभितप्तः. ज्ञाति प्रमोद निरतो मुखरो कुचैलो नीचः भवति सदा भीतियुतश्चिरायु”
अर्थात…. जिसकी कुण्डली में केमद्रुम योग होता है वह पुत्र कलत्र से हीन इधर उधर भटकने वाला, दुःख से अति पीड़ित, बुद्धि एवं खुशी से हीन, मलिन वस्त्र धारण करने वाला, नीच एवं कम उम्र वाला होता है.”
किन्तु चन्द्रमा बहुत शुभ फल भी देने वाला होता है,सारे ग्रह छठे या आठवें भाव में अशुभ फल देते है, किन्तु यह ऐसी अवस्था में भी शुभ ही फल देता है !
“कृष्ण पक्षे दिवा जातो शुक्ल पक्षे यदा निशि. षष्टाष्टमें चन्द्रः मातरेव परिपालयेत.”
अर्थात……कृष्ण पक्ष में यदि दिन का जन्म हो या शुक्ल पक्ष में रात का जन्म हो तो ऐसी स्थिति में छठे या आठवें भाव में गया चन्द्रमा भी माता की तरह पालन एवं रक्षा करता है !
जातक परिजात में उल्लिखित केमद्रुम योग निर्माण की कुछ प्रमुख स्थितियां इस प्रकार हैं—–
चंद्र लग्न या सप्तम भाव में स्थित हो एवं उस पर बृहस्पति की दृष्टि न हो।
चंद्र सहित अन्य ग्रह अष्टक वर्ग में शुभ रेखाओं से रहित हां एवं षडवर्ग में भी बलहीन हों ।
चंद्र यदि पापी ग्रहों के साथ पापी ग्रहों की राशियों या पापी ग्रहों की राशि नवांश में हो।
किसी पापी ग्रहों से युत चंद्र वृश्चिक राशि में हो एवं भाग्येश की उस पर दृष्टि हो।
रात्रि में जन्म हो एवं दशमेश से दृष्ट हो या अमावस्या के निकट का चंद्र हो।
जैमिनी के अनुसार लग्न से द्वितीय या अष्टम भाव में कोई पापी ग्रह स्थित हो या इन दोनों भावों में समान संख्या में पापी व शुभ ग्रह स्थित हों।
उक्त दोनों भावों में से किसी में चंद्र के स्थित होने पर भी फल अति निकृष्ट होता है।
केमद्रुम योग के बारे में प्राचीन ग्रंथों में अलग अलग मत हैं, लेकिन सभी का फल समान बताया गया है। अर्थात यह योग जातक के लिए साधारणतया अत्यंत अशुभ होता है। किंतु कई बार ऐसा भी होता है कि कुण्डली में इस योग के होने पर भी जातक को बहुत अधिक पीड़ा नहीं झेलनी पड़ती है।
यहां उन ग्रह स्थितियों का विवरण प्रस्तुत है जिनसे यह योग कमजोर होता है।
चंद्र पक्ष बली हो और जन्म रात्रि में चंद्र होरा में हुआ हो। शुक्ल पक्ष की षष्ठी से कृष्ण पक्ष की पंचमी तक चंद्र पक्ष बली होता है।
चंद्र वृष राशि में स्थित हो और उस पर बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि हो।
चंद्र से केंद्र भाव में बृहस्पति स्थित हो। यहां युति के मानने पर केमद्रुम योग नहीं बनेगा अर्थात बृहस्पति भाव ४,७ या १० में हो,चंद्र पर धनेश व लाभेश की पूर्ण दृष्टि हो।
चंद्र षडवर्ग बली हो एवं लग्नेश की इस पर दृष्टि हो। पूर्णिमा के आस-पास वाला चंद्र लग्न में हो एवं उस पर बृहस्पति की दृष्टि हो।
चंद्र वर्गोत्तमी हो या अपने उच्च नवांश में स्थित हो और उस पर बृहस्पति की दृष्टि हो। चंद्र पर शुभ भावेश बृहस्पति की दृष्टि हो तो उसका फल भी उत्तम होगा।
कुण्डली में विद्यमान अशुभ योग जातक के जीवन की दशा और दिशा बदलने की सामर्थ्य रखते हैं। इन योगों का सही समय पर सही उपाय न हो, तो ये शुभ ग्रहों के शुभ प्रभाव को भी क्षीण कर सकते हैं।
चंद्र से प्रथम, द्वितीय या द्वादश भाव में या लग्न से केंद्र में सूर्य के अतिरिक्त कोई अन्य ग्रह न हो तो केमद्रुम योग होता है। इस योग में उत्पन्न जातक विद्या-बुद्धि से हीन और निर्धन होता है और हमेशा कठिनाइयों से घिरा रहता है। गर्ग के अनुसार केमद्रुम योग में उत्पन्न जातक निंदनीय आचरण करने वाला होता है और हमेशा परेशान तथा गरीबी से ग्रस्त रहता है।
In the birth chart of the native, if there is no planet other than the Moon and the Sun in the second house, Rahu and Ketu, then an inauspicious yoga called 'Cremdrum' is created.
It is said in the Veda that "Moon Manaso Jaatashksho Suryo Ajayat."
In this way we see that the moon has a close relationship with the mind, that is why the planet Moon is considered to be the influential planet of mental happiness peace for all beings, the moon is an aquatic planet! According to mythology, its origin is believed to be from the sea, it is a very cold planet, possibly that is why Lord Shiva keeps holding it on his head!
There is such a belief about Kemdrum Yoga that the person in whose horoscope this yoga is made, has to live in the life of struggle and absence. That is why many scholars of astrology define it as a 'symbol of misfortune'. But this concept is not completely true. In practice, it has been found that even in the absence of auspicious yogas like Gajakesari, Panchamahapurusha in the Kundali, the Jatakas of Kundali with Kemdruma Yoga achieve success as well as fame and prestige in the field. What should be said in such a situation? Should we put a question mark on the definition of Kemdrum Yoga by saying what is written in the scriptures as untrue or unspoken.
"Kemdrume bhavati son kalatra hino deshantre brijti sorrowful Gyanati pramod nirato mukro kuchalo neecha: bhavati sada bhiyatiyushtirayu
meaning…. The son who has Kemdrum Yoga in his horoscope is wandering here and there, inferior to sorrow, inferior to wisdom and happiness, wearing a filthy garment, lowly and young. "
But the moon is also giving very auspicious results, all the planets give inauspicious results in the sixth or eighth house, but it gives auspicious results even in such a state!
“Krishna Pakhe Diva Jato Shukla Pakre Yeda Nishi. Chandra Matarev Paripalayet in the best possible. "
That is, if day is born in Krishna Paksha or if night is born in Shukla Paksha, then moon in sixth or eighth house like this also maintains and protects like mother.
Some of the major conditions of creation of Kemdrum Yoga mentioned in the Jataka Parijat are as follows-
Moon is situated in lagna or seventh house and Jupiter is not visible on it.
Other planets including Chandra should be yes in the octave and devoid of auspicious lines and are powerless in the conspiracy.
Lunar if the amount of sinful planets along with sinful planets or the amount of sinful planets is in Navamsa.
If you are in any lunar Scorpio zodiac from any sinful planets, Bhagyesh should have a look at it.
Birth at night and sight from Dashmesh or lunar near Amavasya.
According to Jaimini, there is a sinful planet in the second or eighth house from the lagna or equal number of sinful and auspicious planets are located in both these houses.
The fruit is very inferior even if the Moon is situated in either of the above two expressions.
There are different views in ancient texts about Kemdrum Yoga, but the fruit of all is said to be the same. That is, this yoga is generally very inauspicious for the native. But many times it happens that even if there is this yoga in the horoscope, the person does not have to suffer much.
Here is a description of the planetary positions that weaken this yoga.
The lunar aspect is strong and the birth took place in the lunar hora. The lunar side is lit from the eighth of Shukla Paksha to Panchami of Krishna Paksha.
The Moon is located in Taurus and has full view of Jupiter.
Jupiter should be located in the center of the moon. Here Kemdrum Yoga will not be formed if Yuti is believed, ie Jupiter should be in 7, 6 or 10, there should be complete sight of Dhanesh and Bhanesh on Moon.
Lunar conspiracy should be done and Lagnesh should have a view on it. The Moon around the full moon is in the lagna lagna and has the view of Jupiter.
Be it Chandra Vargottami or situated in its high Navamsa and it has the view of Jupiter. If Jupiter is auspicious on Moon, then its fruit will also be good.
The inauspicious yogas existing in the horoscope have the ability to change the state and direction of life of the native. If these yogas do not have the right remedy at the right time, then they can also reduce the auspicious effects of the auspicious planets.
If there is no planet other than the Sun in the first, second or twelfth house from the Moon or in the center from the lagna, then there is Kemadruma Yoga. The native born in this yoga is inferior and poor with wisdom and is always surrounded by difficulties. According to Garg, the person born in Kemdrum Yoga is a malicious person and always suffers from trouble and poverty....+919903891159

Nice
जवाब देंहटाएं