मेरी ब्लॉग सूची : INDIAN ASTROLOGY

सोमवार, 29 जून 2020

Malavya Yoga in Indian astrology

शुक्र यदि किसी कुंडली में लग्न से अथवा चन्द्रमा से केन्द्र के घरों में स्थित हों अर्थात शुक्र यदि किसी कुंडली में लग्न अथवा चन्द्रमा से १-४-७-१० वें घर में वृष, तुला अथवा मीन राशि में स्थित हों तो ऐसी कुंडली में मालव्य योग बनता है जिसका शुभ प्रभाव जातक को साहस, पराक्रम, शारीरिक बल, तर्क करने की क्षमता तथा समयानुसार उचित निर्णय लेने की क्षमता प्रदान कर सकता है।  इनमें दूसरे लोगों को विशेषतया विपरीत लिंग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की प्रबल क्षमता होती है जिसके चलते ऐसे पुरुष जातक स्त्रियों को तथा स्त्री जातक पुरुषों को बहुत पसंद आते हैं।  कुछ जातक अपनी सुंदरता तथा कलात्मकता के चलते सिनेमा जगत, माडलिंग आदि क्षेत्रों में भी सफलता प्राप्त करते हैं।  किसी सौंदर्य प्रतियोगिता में जीत कर राष्ट्रीय अथवा अंतर राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर सकतीं हैं।
  कुंडली में शुक्र के शुभ होने के पश्चात यह भी देखना चाहिए कि कुंडली में शुक्र को कौन से शुभ अथवा अशुभ ग्रह प्रभावित कर रहे हैं क्योंकि किसी कुंडली में शुभ शुक्र पर अशुभ ग्रहों का प्रभाव शुक्र द्वारा बनाए जाने वाले मालव्य योग के शुभ फलों को कम कर सकता है तथा किसी कुंडली में शुभ शुक्र पर दो या दो से अधिक अशुभ ग्रहों का प्रबल प्रभाव कुंडली में बनने वाले मालव्य योग को प्रभावहीन भी बना सकता है। इसके विपरीत किसी कुंडली में शुभ शुक्र पर शुभ ग्रहों का प्रभाव कुंडली में बनने वाले मालव्य योग के शुभ फलों को और भी बढ़ा सकता है जिससे जातक को प्राप्त होने वाले शुभ फलों में बहुत वृद्धि हो जाएगी।
१- कुंडली के पहले घर में बनने वाला मालव्य योग जातक को सौंदर्य, व्यवसायिक सफलता तथा प्रसिद्धि जैसे शुभ फल प्रदान कर सकता है।
२- कुंडली के चौथे घर में बनने वाला मालव्य योग जातक को संपत्ति, ऐश्वर्य, वैवाहिक सुख, वाहन, विलासपूर्ण घर तथा विदेशों में भ्रमण करने जैसे शुभ फल प्रदान कर सकता है।
३-  सातवें घर का मालव्य योग जातक को एक सुंदर तथा निष्ठावान पत्नि अथवा पति प्रदान कर सकता है तथा ऐसे जातक व्यवसाय के माध्यम, सिनेमा जगत, फैशन जगत अथवा सौंदर्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से राष्ट्रीय अथवा अंतर राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर सकते हैं।
४- दसवें घर का मालव्य योग जातक को उसके व्यवसायिक क्षेत्र में बहुत अच्छे परिणाम दे सकता है तथा इस योग के प्रभाव में आने वाले जातक व्यापार, सिनेमा, होटल व्यवसाय, एयरलांइस सेवा आदि जैसे व्यवसायों के माध्यम से बहुत धन तथा ख्याति अर्जित कर सकते हैं।
If Venus is situated in a horoscope from the ascendant or from the Moon in the houses of the center, that is, if Venus is in the 1st, 7th or 10th house from the Ascendant or Moon in a horoscope, then in such a horoscope, Yoga is formed, whose auspicious effect can provide the person with courage, valor, physical strength, ability to reason and take appropriate decisions on time. They have a strong ability to attract other people, especially people of opposite sex, due to which such male and female are very much liked by women and male and female. Some people achieve success in the fields of cinema, modeling etc. due to their beauty and artistry. By winning in a beauty pageant, you can get fame at national or international level.
After the auspicious of Venus in the horoscope, it should also be seen which auspicious or inauspicious planets are affecting Venus in the horoscope, because the effect of inauspicious planets on the auspicious Venus in a horoscope reduces the auspicious fruits of Malavya yoga created by Venus. Can do and the strong influence of two or more inauspicious planets on the auspicious Venus in a horoscope can also make the Malavya Yoga formed in the horoscope ineffective. Conversely, the effect of auspicious planets on auspicious Venus in a horoscope can increase the auspicious fruits of Malavya Yoga formed in the horoscope, which will greatly increase the auspicious results received by the native.
1. Malavya Yoga, which is made in the first house of the horoscope, can give auspicious fruits like beauty, commercial success and fame to the person.
2- Malavya yoga to be made in the fourth house of the horoscope can provide auspicious results such as wealth, opulence, marital happiness, vehicle, luxury home and travel abroad.
3- Malavya Yoga of the seventh house can provide a beautiful and loyal wife or husband to the native and such a person can gain fame at national or international level through business, cinema, fashion world or beauty pageants.
Answer: Malavya Yoga of the tenth house can give very good results to the native in his business field and the people coming under the influence of this yoga can earn a lot of wealth and fame through businesses like business, cinema, hotel business, airline service etc. Huh.

1 टिप्पणी:

Rajjaiambe15877@gmail.com